एक्सप्लोरर

IND vs AUS Weather: बारिश में धुल जाएगा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का तीसरा वनडे? राजकोट के मौसम ने बढ़ाई चिंता

IND vs AUS 3rd ODI Weather: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच राजकोट में खेले जाने वाले तीसरे वनडे में बारिश का खतरा मंडरा रहा है. आइए जानते हैं कैसा रहेगा राजकोट का मौसम.

IND vs AUS 3rd ODI Weather Forecast: राजकोट में आज (27 सितंबर) भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज़ का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा. सीरीज़ में शुरुआती दो मुकाबले जीत चुकी टीम इंडिया इस मैच के ज़रिए ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से क्लीन स्वीप करना चाहेगी. लेकिन मैच से पहले राजकोट के मौसम ने चिताएं बढ़ा दी हैं. राजकोट में मुकाबले वाले दिन बारिश का खतरा मंडरा रहा है. 

बुधवार को राजकोट में हो सकती है बारिश 

‘weather.com’ की रिपोर्ट के मुताबिक, राजकोट में दोपहर 12 बजे के करीब 40 प्रतिशत बारिश की संभावना है. मैच की शुरुआत 1:30 बजे से होगी और जब तक ये संभावना घटकर 20 प्रतिशत के करीब पहुंच जाएगी. इसके बाद धीरे-धीरे बारिश की संभावना लगभग खत्म हो जाएगी. ऐसे में मैच के शुरुआती वक़्त में बारिश खलल डाल सकती है, जिससे मैच शुरू होने में देरी हो सकती है. 

मैच के दिन राजकोट का तापमान 25 से 35 डिग्री के करीब रहे सकता है. वहीं करीब 10 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इसके अलावा अधिक्तर धूप खिली रहेगी. आसमान में 40 प्रतिशत तक बादल छाए रहे सकते हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या बारिश मैच में खलल डालती है या फिर फैंस पूरे मुकाबले को आनंद ले पाते हैं. 

तीसरे वनडे में भारत के पास हैं सिर्फ 13 खिलाड़ी?

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले कहा था कि उनके पास सिर्फ 13 खिलाड़ी मौजूद हैं. भारतीय कप्तान ने कहा, “अभी हमारे पास चयन करने के लिए सिर्फ 13 खिलाड़ी हैं. गिल को रेस्ट किया गया है. शमी और हार्दिक निजी कारणों से घर चले गए. अक्षर भी मौजूद नहीं हैं. वहीं, कुछ खिलाड़ियों को वायरल हुआ है. इसलिए, फिलहाल टीम में बहुत अनिश्चितता है जिसमें हम मदद नहीं कर सकते.”

तीसरे वनडे के लिए भारत का स्क्वाड 

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव. 

तीसरे वनडे के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड 

मैथ्यू शॉर्ट, डेविड वॉर्नर, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सीन एबॉट, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड, तनवीर संघा, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल मार्श.

 

ये भी पढे़ं...

IND vs AUS: रोहित-विराट की वापसी से इन स्टार्स की छुट्टी तय! तीसरे वनडे में भारत की ऐसी हो सकती है प्लेइंग-11

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ZIM Highlights: भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
दूसरे टी20 में भारत-जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों ने क्यों पहना ब्लैक बैंड? रुला देगी वजह
दूसरे टी20 में भारत-जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों ने क्यों पहना ब्लैक बैंड? रुला देगी वजह
विदेशी लीग में खेलने की नहीं है इजाजत, फिर कैसे इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलते हैं भारतीय खिलाड़ी?
विदेशी लीग में खेलने की नहीं है इजाजत, फिर कैसे इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलते हैं भारतीय खिलाड़ी?

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
अब CM सम्राट चौधरी हटेंगे? पटना में जुटेंगे 'कॉकरोच', अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
अब CM सम्राट चौधरी हटेंगे? पटना में जुटेंगे 'कॉकरोच', अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
IND vs ZIM Highlights: भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
Embed widget