एक्सप्लोरर

IND vs AUS 3rd ODI: रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली को क्यों करना होगा तीसरे वनडे में ओपन?

Virat Kohli: राजकोट में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे में विराट कोहली ओपनिंग पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के साथ दिखाई दे सकते हैं.

Virat Kohli And Rohit Sharma: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे राजकोट में खेला जा रहा है. मुकाबले में भारत की प्लेइंग इलेवन में काफी बदलाव देखने को मिले. मैच से मेन इन ब्लू के नियमित कप्तान रोहित शर्मा की वापसी हुई. इसके अलावा बल्लेबाज़ विराट कोहली और चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव भी वापस लौटे. लेकिन टीम में रोहित शर्मा के सिवा कोई दूसरा ओपनर नज़र नहीं आया, ऐसे में विराट कोहली को ओपनिंग रोहित शर्मा का साथ निभाना पड़ सकता है. कोहली आईपीएल में RCB के लिए ओपनिंग पर ही खेलते हैं. 

प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं तीनों ओपनर 

पहले और दूसरे मैच में शुभमन गिल और रुतुराज गायकवाड़ ओपिंन पर दिखाई दिए थे. वहीं ईशान किशन भी दोनों मुकाबलों में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे. लेकिन आज राजकोट वनडे में शुभमन गिल को आराम दिया गया है और रुतुराज गायकवाड़ एशियन गेम्स 2023 के चलते तीसरे वनडे के लिए उपलब्ध नहीं हो सके. गायकवाड़ एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं. 

इसके अलावा ओपनिंग पर खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन फिट नहीं हैं. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस के बाद बताया कि ईशान किशन को वायरल बुखार हुआ है, जिसके चलते वो प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं. मोहाली और इंदौर में खेले गए पिछले दोनों वनडे में ईशान किशन नंबर पांच पर खेलते हुए दिखाई दिए थे. आज उनके पास रोहित शर्मा के साथ ओपन करने का मौका हो सकता था. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज़ केएल राहुल भी ओपन कर सकते हैं, लेकिन विश्व कप के लिए राहुल को मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ रूप में तैयार किया जा रहा है, इसलिए उनका ओपन करना लगभग नामुमकिन है. 

वनडे में बतौर ओपनर ऐसा है कोहली का रिकॉर्ड

विराट कोहली ने अब तक वनडे में नंबर वन की पोज़ीशन पर 4 मैच खेले हैं, जिनकी 4 पारियों में बल्लेबाज़ी करते हुए उन्होंने 28.75 की औसत से 115 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक भी निकला है. वहीं नंबर दो की पोज़ीशन पर उन्होंने 3 मैचों की 3 पारियों में 51 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ 37 रन रहा है. 

राजकोट वनडे में भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

 

ये भी पढ़ें...

Asian Games 2023: शूटिंग में भारत का दबदबा जारी, ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल इवेंट में जीता सिल्वर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget