एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: दूसरे दिन का लंच सेशन ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा, कमिंस के सामने बेबस दिखे भारतीय बल्लेबाज

IND Vs AUS 2nd Test, Day 2 Lunch Highlights: टीम इंडिया के लिए दिन की शुरुआत तो अच्छी रही थी. लेकिन कमिंस की गेंदों पर भारतीय बल्लेबाजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. कमिंस को जल्द ही अपनी अच्छी गेंदबाजी का ईनाम मिला और वह गिल-पुजारा के विकेट चटकाने में कामयाब रहे.

IND Vs AUS 2nd Test, Day 2, Lunch Season Highlights: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर आस्ट्रेलिया के साथ जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को पहले सत्र की समाप्ति के बाद टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में तीन विकेट गंवाकर 90 रन बना लिए हैं. टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करते हुए भारत ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर पहले दिन ही मेजबान टीम की पहली पारी 195 रनों पर समेट दी थी. इसके बाद दिन की समाप्ति तक भारत ने मयंक अग्रवाल (0) का विकेट गंवाकर 36 रन बना लिए थे.

चेतेश्वर पुजारा सात और अपना पहला टेस्ट खेल रहे शुभमन गिल 28 रनों पर नाबाद लौटे थे. दूसरे दिन के पहले सत्र में भारतीय बल्लेबाजों और मेजबान गेंदबाजों और फील्डरों के साथ किस्मत ने आंखमिचौली खेली. कुछ स्निक हुए, कुछ कैच छूटे और कुछ बहुत अच्छी गेंदों पर विकेट नहीं मिले.

इन सबके बीच पुजारा और गिल ने 61 रनों की साझेदारी पूरी. गिल ने अपने पिछले दिन के स्कोर में 17 रन जोड़े. कल उन्होंने पांच चौके लगाए थे और आज तीन लगाए. गिल अपना यादगार अर्धशतक पूरा कर पाते उससे पहले ही पैट कमिंस ने उन्हें कप्तान तथा विकेटकीपर टिम पेन के हाथों कैच कराकर भारत को दूसरा झटका दिया.

गिल ने 65 गेंदों का सामना किया और आठ चौके लगाए. कप्तान अजिंक्य रहाणे अब पुजारा का साथ देने विकेट पर आए लेकिन कुल सकोर में तीन रन जोड़ने के बाद पेन ने कमिंस की एक बेहतरीन गेंद पर पुजारा को पहले स्लिप में लपक लिया.

पुजारा का विकेट 64 के कुल योग पर गिरा. पुजारा ने 70 गेंदों का सामना कर एक चौके की मदद से 17 रन बनाए. इसके बाद हनुमा विहारी और कप्तान रहाणे ने टीम को कोई और नुकसान नहीं होने दिया. दोनों ने संयम के साथ खेलते हुए चौथे विकेट के लिए 80 गेंदों पर 26 रन जोड़े हैं.

विहारी ने 40 गेंदों का सामना कर एक चौके की मदद से 13 रन बनाए हैं जबकि कप्तान ने 42 गेंदों का सामना कर एक चौके की मदद से 10 रन जोड़े हैं. पहली पारी की तुलना में भारत अभी भी 105 रन पीछे है.

चार मैचों की सीरीज में भारत 0-1 से पीछे है. आस्ट्रेलिया ने एडिलेड में खेले गए डे-नाइट टेस्ट में भारत को 8 विकेट से हराया था. यह टेस्ट इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया क्योंकि दूसरी पारी में भारतीय टीम 36 रनों पर सिमट गई थी, जो टेस्ट इतिहास में उसका पारी का न्यूनतम योग है.

IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह ने बताया- क्यों मोहम्मद सिराज से पहले अश्विन को दी गई गेंदबाजी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
ICC Ranking में फिर No-1 बना भारत, इंग्लैंड की बादशात 15 दिन में खत्म
ICC Ranking में फिर No-1 बना भारत, इंग्लैंड की बादशात 15 दिन में खत्म
Watch: कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
Jugal Hansraj Birthday: लुक्स में शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, जानें अब कहां हैं जुगल हंसराज?
शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, अब कहां हैं जुगल हंसराज?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget