एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: स्मिथ पर एक बार फिर से भारी पड़े अश्विन, टीम इंडिया के नाम रहा पहला सेशन

IND Vs AUS: बॉक्सिंग डे टेस्ट में टीम इंडिया टॉस गंवाने के बाद पहले गेंदबाजी कर रही है. लेकिन टीम इंडिया के गेंदबाजों ने पहले सेशन में ही ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर धकेल दिया है. स्मिथ का जीरो पर पवेलियन पर लौटना सेशन की सबसे बड़ी हाइलाइट रहा.

IND Vs AUS Boxing Day Test: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के पहले दिन का पहला सेशन भारतीय गेंदबाजों के नाम रहा. टीम इंडिया के गेंदबाजों ने पहले ही सेशन में स्मिथ समेत ऑस्ट्रेलिया के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन वापस भेज दिया. स्मिथ और बर्न्स अपना खाता भी नहीं खोल पाए. अश्विन ने पहले सेशन में दो विकेट हासिल किए हैं. लंच सेशन तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 65 रन है.

मार्नस लाबुशैन 26 और ट्रेविस हेड 4 रनों पर नाबाद हैं. लाबुशैन ने 68 गेंदों का सामना कर तीन चौके लगाए हैं. आस्ट्रेलिया ने जो बर्न्‍स (0), मैथ्यू वेड (30) और स्टीव स्मिथ (0) के विकेट गंवाए हैं.

इससे पहले, आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. एडिलेड टेस्ट की दूसरी पारी में नाबाद अर्धशतक लगाने वाले बर्न्‍स यहां 10 गेंदों का सामना करने के बाद खाता भी नहीं खोल सके. दूसरे छोर पर वेड खुलकर रन बना रहे थे. उनके इरादे खतरनाक दिख रहे थे.

बुमराह तो प्रभावशाली दिख रहे थे लेकिन दूसरे छोर पर उमेश यादव दबाव नहीं बना पा रहे थे. वेड और नए बल्लेबाज मार्नस लाबुशैन पर दबाव बनाने के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को अटैक पर लाए.

अश्विन ने आते ही कमाल किया और अपने दूसरे तथा पारी के 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर वेड को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई. वेड का कैच रवींद्र जडेजा ने लिया. वेड ने 39 गेंदों का सामना कर तीन चौके लगाए. आस्ट्रेलिया का यह विकेट 35 के कुल योग पर गिरा.

अब लाबुशैन का साथ देने अनुभवी स्टीव स्मिथ आए, जिनका कि एमसीजी में रिकार्ड बेमिसाल रहा है. भारत के लिए यह विकेट बहुत अहम था और इसी कारण रहाणे ने एक तरफ से स्पिन और एक तरफ से फास्ट बॉलिंग लगाए रखा. स्मिथ हालांकि इस कॉम्बीनेशन को अधिक देर नहीं झेल सके और 38 के कुल योग पर खाता खोले बगैर ही अश्विन की गेंद पर शॉर्ट फाइन लेग पर चेतेश्वर पुजारा द्वारा लपक लिए गए.

IND Vs AUS: दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल को मिला डेब्यू का मौका, मैदान पर उतरते ही रचा इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी दौलत के मालिक हैं सौरव गांगुली? बायोपिक से दादा को मिलेगी कितनी रकम; जानें टोटल नेटवर्थ
कितनी दौलत के मालिक हैं सौरव गांगुली? बायोपिक से दादा को मिलेगी कितनी रकम; जानें टोटल नेटवर्थ
वैभव सूर्यवंशी OUT, संजू सैमसन IN, चौथे टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
वैभव सूर्यवंशी OUT, संजू सैमसन IN, चौथे टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
'विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है', श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड
'विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है', श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड
सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, लिस्ट में 11 दिग्गजों के नाम
सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, लिस्ट में 11 दिग्गजों के नाम

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget