एक्सप्लोरर

IND vs AUS: दूसरे वनडे में भी विराट कोहली रहे फ्लॉप, सुनील गावस्कर ने साधा निशाना, बोले- 'यह कंसंट्रेशन की कमी...'

India vs Australia: विराट कोहली पिछले कुछ वनडे मैचों में अपनी लय बरकरार नहीं रख पाए हैं. इस बीच भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने अप्रत्यक्ष रूप से उन पर निशाना साधा है.

Sunil Gavaskar On Virat Kohli: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे 19 मार्च को विशाखापट्ट्नम में खेला गया. इस मुकाबले में कंगारुओं ने टीम इंडिया को 10 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली. दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया के बॉलिंग अटैक के आगे भारत ने घुटने टेक दिए. टीम इंडिया के बड़े-बड़े धुरंधर कुछ नहीं कर पाए. जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ 166 रन की नाबाद पारी खेलने वाले विराट कोहली भी लगातार दूसरे मैच में फ्लॉप रहे. करीब तीन साल बाद वनडे में शतक लगाकर दमदार वापसी करने वाले विराट कोहली पिछले कुछ मैचों में लय में नहीं दिखें हैं. इस बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने इशारे-इशारे में विराट कोहली पर निशाना साधा है. 

गावस्कर ने विराट पर साधा निशाना

विशाखापट्टनम वनडे में विराट कोहली अच्छी शुरुआत करने के बावजूद बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कोहली 35 गेंद पर 31 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके लगाए. इस बीच स्टार स्पोर्ट्स पर सुनील गावस्कर से जब विराट के आउट होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'यह कंसंट्रेशन (एकाग्रता) में चूक हो सकती है. यह थोड़ा अति आत्मविश्वास भी हो सकता है क्योंकि नाथन चौथे गेंदबाज के रूप में आए थे.' 

सुनील गावस्कर ने आगे कहा, जब आप मुख्य गेंदबाजों का सफलतापूर्वक सामना करते हैं और वे आउट नहीं कर पाते हैं तो आपका आत्मविश्वास भी थोड़ा बढ़ जाता है. आपका यह भी कहना होगा अगर गेंद विराट के पैड के बाहरी हिस्से पर लगती तो वह नॉट आउट होते लेकिन पैड के अंदर के हिस्से पर लगने के कारण वह आउट हो गए.

करो या मरो वाला मुकाबला

अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 22 मार्च को चेन्नई में खेला जाएगा. यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो वाला है. जो टीम तीसरा मैच जीतेगी उसी का ट्रॉफी पर कब्जा होगा. भारत काफी समय से अपनी धरती पर वनडे सीरीज नहीं हारा है. टीम इंडिया अपना यह रिकॉर्ड बरकरार रखना चाहेगी. दूसरी ओर टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया वनडे श्रृंखला जीतकर अपना गम हल्का करना चाहेगा. 

यह भी पढ़ें:

LLC 2023 Final: फाइनल में एशिया लायंस की वर्ल्ड जायंट्स से भिड़ंत आज, प्लेइंग XI-पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग सहित जानिए फुल डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टी20 कप्तान बदलने पर रोहित शर्मा का रिएक्शन, सूर्यकुमार यादव के लिए कहा - कुछ भी...
टी20 कप्तान बदलने पर रोहित शर्मा का रिएक्शन, सूर्यकुमार यादव के लिए कहा - कुछ भी...
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अजीत अगरकर ने बता दिया असली सच, कैसे वैभव सूर्यवंशी का हुआ सेलेक्शन? जो कहा वो कर देगा हैरान
अजीत अगरकर ने बता दिया असली सच, कैसे वैभव सूर्यवंशी का हुआ सेलेक्शन? जो कहा वो कर देगा हैरान
कप्तानी छिनने के बाद पहली बार बोले सूर्यकुमार यादव, वैभव सूर्यवंशी के लिए भेजा खास मैसेज
कप्तानी छिनने के बाद पहली बार बोले सूर्यकुमार यादव, वैभव सूर्यवंशी के लिए भेजा खास मैसेज

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
Embed widget