एक्सप्लोरर

IND vs AUS: 5 महीने के बाद मैदान पर वापसी करना बिल्कुल भी आसान नहीं, रवींद्र जडेजा ने जानिए ऐसा क्यों कहा?

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर टेस्ट मैच के पहले दिन के खेल में रवींद्र जडेजा ने 5 महीने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धामकेदार तरीके से वापसी की है.

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में नागपुर के मैदान पर खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच का पहला दिन पूरी तरह से भारतीय टीम के नाम रहा. टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ियों के पास रवींद्र जडेजा की स्पिन का जवाब नहीं था जिन्होंने पहली पारी में 5 विकेट अपने नाम करने के साथ कंगारू टीम को 177 के स्कोर पर समेटने में अहम भूमिका निभाई. वहीं पहले दिन का खेल समाप्त होने पर भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिए थे.

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने इस पहले मुकाबले में टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इसके बाद टीम ने पहले सत्र के खेल में 2 विकेट के नुकसान पर 76 रन बनाकर अपनी स्थिति को शुरुआती झटकों के बाद थोड़ा मजबूत कर लिया था. दूसरे सत्र का खेल शुरू होने के साथ ही रवींद्र जडेजा ने अपनी फिरकी का कमाल दिखाते हुए पहले मार्नश लाबुशेन और मैट रेनशॉ को लगातार 2 गेंदों पर अपना शिकार बनाया. वहीं इसके बाद जडेजा ने टीम इंडिया को बड़ी सफलता दिलाते हुए स्टीव स्मिथ को भी पवेलियन भेजने का काम किया.

कंगारू टीम की पहली पारी में रवींद्र जडेजा ने अपनी 22 ओवरों की गेंदबाजी में 47 रन देने के साथ 5 विकेट हासिल किए. पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद जडेजा ने अपने इस शानदार प्रदर्शन को लेकर कहा कि मैं अपनी गेंदबाजी से काफी खुश हूं और इसका आनंद ले रहा हूं. 5 महीने के बाद खेलना और वह भी टेस्ट क्रिकेट बिल्कुल भी आसान नहीं है. मैने इसको लेकर अपनी फिटनेस पर जमकर काम करने के साथ खूब अभ्यास भी किया. रणजी ट्रॉफी में मैने काफी लंबे समय के बाद खेला और लगभग 42 ओवर उस एक मुकाबले में मैने गेंदबाजी की जिससे टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले मुझे काफी आत्मविश्वास भी मिला.

मैं एनसीए में एक दिन में लगभग 10 से 12 घंटे गेंदबाजी करता था

रवींद्र जडेजा ने अपने बयान में आगे कहा कि इस विकेट को लेकर बात की जाए इसमें बाउंस कम होने की वजह से मैने स्टंप की लाइन में ही गेंद फेंकने का प्रयास किया. एक बाएं हाथ का स्पिनर होने के नाते यदि आप बल्लेबाज को विकेट के पीछे कैच आउट कराते हैं या स्टंप तो आपको गेंद को इसका श्रेय उस गेंद को देना चाहिए. टेस्ट क्रिकेट में आप जो भी विकेट हासिल करते हैं उसको लेकर आपको खुशी होनी चाहिए. मैं बैंगलोर में जब एनसीए में था उस समय मैने अपनी गेंदबाजी पर काफी मेहनत की और एक दिन में लगभग 10 से 12 घंटे गेंदबाजी करता था जिससे मुझे काफी मदद मिली. मैं अब अपनी लय पर काम कर रहा हूं क्योंकि यह बात मुझे पता है कि मैं टेस्ट मैच खेलूंगा और उसमें मुझे लंबे गेंदबाजी स्पेल भी करने पड़ेंगे.

 

यह भी पढ़े...

IND vs AUS: टेस्ट में कहर ढहाती है अश्विन-जडेजा की जोड़ी, हासिल कर चुके हैं इतने विकेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
रवींद्र जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
IND vs SL 1st Test Day 4 Highlights: पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget