एक्सप्लोरर

IND vs AUS: यह युवा ऑलराउंडर करेगा डेब्यू! जानें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

IND vs AUS 1st Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच 22 नवंबर से खेला जाएगा. रोहित शर्मा इस मैच में नहीं खेलेंगे. जानें इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है.

India Playing 11 Vs Australia 1st Test: न्यूजीलैंड ने घर पर जो जख्म दिए हैं, वो अब ऑस्ट्रेलिया में जीत से भरेंगे. लगभग हर भारतीय फैंस का यही कहना है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिहाज से टीम इंडिया को हर हाल में ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतनी होगी. खैर, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा. यहां जानें पहले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी. 

रोहित शर्मा नहीं खेलेंगे पहला टेस्ट 

अब यह लगभग कंफर्म है कि कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट नहीं खेलेंगे. उनकी जगह इस मैच में जसप्रीत बुमराह कप्तानी करेंगे. सोमवार सुबह कोच गौतम गंभीर ने ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने संकेत दिए कि अगर रोहित पहले टेस्ट में उपलब्ध नहीं होते हैं तो फिर केएल राहुल पारी की शुरुआत करेंगे. 

नितीश कुमार रेड्डी का डेब्यू कंफर्म! 

ऐसा माना जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी डेब्यू करेंगे. नितीश ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ इंडिया ए टीम का हिस्सा था. वह दमदार बैटिंग के साथ-साथ तेज गेंदबाजी भी कर सकते हैं. इसी वजह से उन्हें अंतिम ग्यारह में शामिल किया जा सकता है. 

पहले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल पारी का आगाज करेंगे. इसके बाद शुभमन गिल तीन नंबर पर और विराट कोहली चार नंबर पर खेलते दिखेंगे. पांच नंबर पर विकेटकीपर ऋषभ पंत खेलेंगे. इसके बाद छह, सात और आठ पर तीन ऑलराउंडर. इसमें नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा के खेलने की संभावना है. रविचंद्रन अश्विन बेंच पर ही बैठे दिखेंगे. फिर तीन तेज गेंदबाज. इसमें मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह के साथ प्रसिद्ध कृष्णा एक्शन में दिख सकते हैं. ऐसे में आकाशदीप को बेंच पर बैठना होगा. 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन- केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह (कप्तान) और प्रसिद्ध कृष्णा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget