एक्सप्लोरर

IND vs AUS, 1st ODI: केएल राहुल ने कंगारुओं के मुंह से छीनी जीत! जडेजा ने भी किया कमाल, भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे

India vs Australia: 189 रनों के स्कोर का पीछा करते हुए एक समय भारतीय टीम ने 16 के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद लोकेश राहुल ने मैच विनिंग अर्धशतकीय पारी खेलते हुए टीम को रोमांचक जीत दिलाई.

IND vs AUS, 1st ODI- Full Match Highlights: भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 5 विकेट से जीत हासिल करने के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने एक समय 16 के स्कोर पर 3 अहम विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद राहुल ने एक छोर से पारी को संभालते हुए लक्ष्य की तरफ लेकर जाने का काम किया, जिसमें उन्हें रवींद्र जडेजा का बखूबी साथ मिला. राहुल ने जहां 75 रनों की नाबाद पारी खेली वहीं जडेजा ने भी नाबाद 45 रन बनाए.

इस पहले वनडे मैच के दौरान काफी सारे उतार-चढ़ाव भरे पल भी देखने को मिले. 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 5 के स्कोर पर जहां अपना पहला विकेट इशान किशन के रूप में गंवा दिया. वहीं इसके बाद 16 के स्कोर पर टीम को 2 बड़े झटके विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के रूप में लगे जिनको लगातार 2 गेंदों पर मिचेल स्टार्क ने पवेलियन भेजने का काम किया.

इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे लोकेश राहुल ने शुभमन गिल के साथ मिलकर पहले 10 ओवरों में स्कोर को 39 रनों तक पहुंचाया. गिल इसके बाद 20 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए. यहां से कप्तान राहुल को कप्तान हार्दिक पांड्या का साथ मिला और दोनों ने मिलकर 5वें विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी सिर्फ 55 गेंदों में करते हुए टीम को मैच में वापस लेकर आने का काम किया.

राहुल और जडेजा की मैच विनिंग साझेदारी ने ऑस्ट्रेलिया को नहीं दिया कोई मौका

टीम इंडिया इस मैच में 83 के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा चुकी थी, इसके बाद मैदान पर बल्लेबाजी करने आए फॉर्म में चल रहे रवींद्र जडेजा ने राहुल के साथ मिलकर स्कोर को आगे बढ़ाने का क्रम जारी रखा. दोनों ने खराब गेंदों को जहां बाउंड्री लाइन के पार भेजा वहीं अच्छी गेंदों पर 1 या 2 रन लेते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम को किसी तरह से वापसी का कोई मौका नहीं दिया.

दोनों के बीच में 6वें विकेट के लिए मैच विनिंग 108 रनों की साझेदारी देखने को मिली, जिसके दम पर भारतीय टीम ने इस लक्ष्य को 39.5 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल किया. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क ने 3 जबकि मार्कस स्टोइनिस ने 2 विकेट अपने नाम किए.

यह भी पढ़े...

WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए केएल राहुल की प्लेइंग इलेवन में होगी वापसी! जानिए क्या है BCCI का प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget