एक्सप्लोरर

IND vs AFG: तो क्या भारत को मिल गया है हार्दिक पांड्या का विकल्प? शिवम दुबे को T20 वर्ल्ड कप के लिए मिल सकता है मौका

India vs Afghanistan: शिवम दुबे ने टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक जड़ा. उन्हें टी20 विश्व कप के लिए भी मौका मिल सकता है.

Shivam Dube India vs Afghanistan: टीम इंडिया टी20 विश्व कप 2024 को लेकर तैयारी कर रही है. भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज में खिलाड़ियों को आजमा रही है. इस सीरीज के पहले मुकाबले में शिवम दुबे ने ऑलराउंड परफॉर्मेंस दिखाई. उन्होंने बॉलिंग के साथ बैटिंग में भी कमाल दिखाया. अगर शिवम के परफॉर्मेंस को देखा जाए तो वे टी20 विश्व कप के लिए हार्दिक पांड्या की जगह ले सकते हैं. पांड्या चोट की वजह से अभी तक टीम से बाहर हैं.

शिवम दुबे को मोहाली में खेले गए मुकाबले के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. उन्होंने नाबाद अर्धशतक जड़ा था और एक विकेट भी लिया था. शिवम ने 40 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 60 रन बनाए थे. उनकी इस पारी में 5 चौके और 2 छक्के शामिल थे. दुबे इससे पहले भी कई मौकों पर शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं. वे इंदौर में होने वाले टी20 मुकाबले की प्लेइंग इलेवन में भी शामिल हो सकते हैं. अगर शिवम अगले दोनों मैचों में खेले तो उनका टी20 वर्ल्ड कप के लिए दावा और ज्यादा मजबूत हो जाएगा.

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भारत के लिए आखिरी मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ विश्व कप 2023 में खेला था. पांड्या कई मौकों पर दमदार साबित हुए हैं और मैच विनिंग परफॉर्मेंस कर चुके हैं. लेकिन वे चोट की वजह से अभी तक बाहर हैं. पांड्या की जगह शिवम दुबे ले सकते हैं. दुबे का घरेलू मैचों में भी अच्छा रिकॉर्ड रहा है. 

बता दें कि शिवम टीम इंडिया के लिए अभी तक 19 टी20 मैच खेल चुके हैं. उन्होंने इस दौरान 12 पारियों में 212 रन बनाए हैं. इसके साथ-साथ दो अर्धशतक लगाए हैं. वे इस फॉर्मेट में 7 विकेट भी ले चुके हैं. दुबे टीम इंडिया के लिए एक वनडे मैच भी खेल चुके हैं. उनका आईपीएल में भी अच्छा रिकॉर्ड रहा है.

यह भी पढ़ें : PAK vs NZ: शाहीन अफरीदी की जमकर हुई कुटाई, न्यूज़ीलैंड के फिन एलन ने कर दी छक्के-चौकों की बरसात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget