एक्सप्लोरर

IND vs AFG: 'रोहित रन के लिए दौड़े, शुभमन देखते रहे गेंद', अफगानिस्तान ने फायदा उठाते हुए कप्तान को किया आउट

India vs Afghanistan: टीम इंडिया का पहला विकेट कप्तान रोहित शर्मा के रूप में गिरा. वे बिना खाता खोले पवेलियन लौटे.

India vs Afghanistan: भारत के लिए रोहित शर्मा लंबे वक्त के बाद टी20 मैच खेलने मैदान पर उतरे और आते ही जीरो पर आउट हो गए. भारत और अफगानिस्तान के बीच मोहाली में खेले जा रहे टी20 मुकाबले में वे रन आउट हो गए. रोहित का रन आउट बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण रहा. टीम इंडिया के लिए इस मुकाबले में रोहित के साथ शुभमन गिल ओपनिंग करने उतरे थे. शुभमन 23 रन बनाकर आउट हुए. इससे पहले अफगानिस्तान ने भारत को 159 रनों का लक्ष्य दिया था.

दरअसल अफगानिस्तान के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए रोहित-शुभमन ओपनिंग करने पहुंचे. रोहित पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर शॉट खेलने के बाद रन लेने के लिए दौड़े. रोहित ने शुभमन की ओर ध्यान नहीं दिया कि वे भाग नहीं रहे हैं. वहीं शुभमन गेंद की ओर देख रहे थे. लेकिन वे हाथ से रोहित को रुकने का इशारा भी कर रहे थे. इस बीच अफगान खिलाड़ियों ने मौके का फायदा उठाते हुए स्ट्राइक एंड पर रोहित को रन आउट कर दिया. इस तरह रोहित जीरो पर रन आउट हुए. 

रोहित आउट होने के बाद काफी गुस्से में दिखे. वे शुभमन को इशारों-इशारों में बहुत कुछ कहते हुए पवेलियन की ओर लौटे. रोहित के आउट होने के बाद शुभमन ने कुछ देर बैटिंग की. इसके बाद वे भी आउट हो गए. शुभमन ने 12 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौकों की मदद से 23 रन बनाए.

बता दें कि मोहाली में अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 158 रन बनाए. उसके लिए मोहम्मद नबी ने 42 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान भारत के लिए मुकेश कुमार और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए. शिवम दुबे ने भी एक विकेट लिया.

यह भी पढ़ें : IND vs AFG: पहले अक्षर और फिर शिवम ने अफगानिस्तान को दिया झटका, देखें कैसे गिरे विकेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget