एक्सप्लोरर

IND vs AFG: रवींद्र जडेजा पर भारी पड़ रहे हैं अक्षर पटेल, हर मैच के साथ मजबूत होता जा रहा है दावा

Axar Patel: अफगानिस्तान के खिलाफ इंदौर में जारी दूसरे टी20 में अक्षर पटेल गेंदबाज़ी से कमाल करते हुए दिख रहे हैं. अक्षर का शानदार प्रदर्शन जडेजा का पत्ता भी काट सकता है.

Axar Patel Trouble For Ravindra Jadeja: अक्षर पटेल दिन प्रतिदिन खुद को भारतीय टीम का मुख्य ऑलराउंडर बनाने का दावा मज़बूत करते दिख रहे हैं. गेंद और बल्ले से विरोधी टीम को दिन में तारे दिखाने वाले भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 में भी चमकते हुए दिख रहे हैं. अफगानिस्तान सीरीज़ के पहले टी20 में भी अक्षर ने कमाल किया था. अब लगातार दूसरे टी20 में शानदार प्रदर्शन कर वो स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के लिए मुश्किलें बढ़ा रहे हैं. 

भारत और अफगानिस्तान के बीच जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज़ का दूसर मुकाबला इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. मुकाबले में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया. कप्तान के इस फैसले पर स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल खरे उतरते दिखे.

अक्षर ने 4 ओवर में सिर्फ 17 रन खर्च कर 2 विकेट अपने नाम किए. उन्होंने अफगानिस्तान के गुलबदीन नायब और कप्तान इब्राहिम जादरान को अपना शिकार बनाया. अक्षर ने कप्तान को बोल्ड कर पवेलियन भेजा, जबकि गुलबदीन नायब को कैच के ज़रिए आउट किया. अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में भी अक्षर ने बॉलिंग करते हुए 2 विकेट झटके थे और बैटिंग में उनका नंबर आने से पहले ही मुकाबला खत्म हो गया था. 

जडेजा के लिए बन रहे मुश्किल 

इस साल 2024 का टी20 वर्ल्ड कप भी खेला जाना है, जिसमें अक्षर पटेल अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं. पिछले साल भारत की सरज़मीं पर खेले गए वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अक्षर चोट के चलते भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा नहीं बन सके थे, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में 2024 में वो जडेजा का पत्ता काट सकते हैं. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि टी20 विश्व कप में क्या वाकई अक्षर को जडेजा से ऊपर देखा जाता है या नहीं. 

 

ये भी पढ़ें...

IND vs AFG: क्यों टी20 फॉर्मेट में भारत को 14 महीने बाद पड़ी विराट कोहली की जरूरत? जानें वापसी के मायने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget