एक्सप्लोरर

Ind v Aus T20 WC Final: महिला टीम की हार पर कोहली-तेंदुलकर बोले- कड़ी मेहनत जारी रखो, आप पर गर्व है

Ind v Aus T20 WC Final: फाइनल मुकाबले में महिला टीम को 85 रनों की करारी हार झेलनी पड़ी. ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम का ये पांचवां टी20 वर्ल्ड कप खिताब है.

नई दिल्ली: भारतीय पुरुष टीम के कप्तान विराट कोहली और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने महिला टी20 विश्व कप में राष्ट्रीय टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए रविवार को कहा कि फाइनल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद टीम मजबूत वापसी करेगी. टूर्नामेंट में अजेय रही भारतीय टीम फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन आस्ट्रेलिया को बिल्कुल भी चुनौती नहीं दे पाई, जिसने खेल के सबसे छोटे प्रारूप में 85 रन की जीत के साथ पांचवां विश्व खिताब जीता.

भारतीय पुरुष टीम के कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट किया, ‘‘टी20 विश्व कप में पूरे अभियान के दौरान भारतीय महिला क्रिकेट टीम के प्रयासों पर गर्व है. मुझे यकीन है कि आप लड़कियां मजबूत होकर वापसी करेंगी.’’

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेग लेनिंग की अगुआई वाली आस्ट्रेलियाई टीम ने सलामी बल्लेबाजों एलिसा हीली (75) और बेथ मूनी (78) के बीच पहले विकेट की 115 रन की साझेदारी की बदौलत चार विकेट पर 184 रन बनाए. इसके जवाब में भारतीय टीम 99 रन पर ही ढेर हो गई.

तेंदुलकर ने हालांकि टीम को हौसला नहीं खोने की सलाह दी. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘टी20 विश्व कप जीतने के लिए आस्ट्रेलिया को बधाई. टीम इंडिया के लिए यह मुश्किल दिन रहा. हमारी टीम युवा है और मजबूत टीम बनेगी. आपने दुनिया भर में कई खिलाड़ियों को प्रेरित किया है. हमें आप पर गर्व है. कड़ी मेहनत जारी रखो और कभी उम्मीद मत छोड़ो. एक दिन ऐसा होगा.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDW vs ENGW: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के
BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी; देखें कब-कब खेले जाएंगे मैच
BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी
IND vs ENG: पांचवें टी20 में कितनी बदलेगी टीम इंडिया? वैभव सूर्यवंशी समेत 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर
पांचवें टी20 में कितनी बदलेगी टीम इंडिया? वैभव सूर्यवंशी समेत 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर
वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल; जानें पूरा समीकरण
वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
Embed widget