एक्सप्लोरर

टी20 करियर को लेकर धोनी से मेरी बात हुई है: शास्त्री

रवि शास्त्री ने धोनी के टी20 करियर को लेकर कहा कि धोनी का टी-20 करियर अभी जिंदा है. वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलेंगे.

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की संन्यास की अटकलों के बीच भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि विकेटकीपर-बल्लेबाज का टी-20 करियर अभी जिंदा है. रवि शास्त्री ने न्यूज18 इंडिया से बातचीत में धोनी के बारे में बात की और कहा कि भारत को दो विश्व कप दिलाने वाला कप्तान कभी भी अपने आप को टीम पर थोपता नहीं है. रवि शास्त्री ने कहा, "धोनी का टी-20 करियर अभी जिंदा है. वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलेंगे. धोनी के बारे में मैं एक बात जानता हूं कि वह खुद को टीम पर कभी थोपते नहीं हैं. अगर उन्हें लगता है कि वह खेलना जारी नहीं रख सकते हैं तो टेस्ट क्रिकेट की तरह ही कह देंगे कि मैं काफी क्रिकेट खेल चुका हूं, लेकिन अगर वह आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करते हैं तो फिर वह इस प्रारूप में आगे भी खेलना जारी रख सकते हैं. रवि शास्त्री के संकेतों को समझा जाए तो फिर साफ है कि धोनी इस साल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे. धोनी ने हालांकि जुलाई 2019 से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन उन्होंने संन्यास को लेकर सीधे तौर पर कोई बात नहीं की है. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया में उनका अनुभव टीम के काफी काम आ सकता है. आईपीएल में उनके खेलने को भी उनकी विश्व कप की तैयारियों का ही हिस्सा माना जा रहा है, हालांकि इससे पहले ये देखना दिलचस्प होगा कि धोनी न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुनी जाने वाली भारतीय टीम में जगह बना पाते हैं या नहीं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
क्रिकेट में क्या होती है रिवर्स बॉलिंग? अब क्यों गेंदबाज नहीं करते इसका इस्तेमाल
क्रिकेट में क्या होती है रिवर्स बॉलिंग? अब क्यों गेंदबाज नहीं करते इसका इस्तेमाल

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget