एक्सप्लोरर

शादी की ‘हैट्रिक’ को इमरान ने नकारा

शादी की ‘हैट्रिक’ को इमरान ने नकारा 

शादी की ‘हैट्रिक’ को इमरान ने नकारा

इस्लामाबाद: क्रिकेटर से  नेता बने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान ने अपनी तीसरी शादी की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है.  इमरान ने सोशल साइट्स पर उन खबरों का खंडन किया है जिसमें उनकी तीसरी निकाह की बात कही गई है. 


इमरान ने लिखा - मेरी निकाह की खबर आधारहीन है, मैंने निकाह नहीं की है, जब मैं ऐसा करूंगा तो इसे पूरी दुनिया को बताऊंगा और खुल कर सेलिब्रेट करूंगा.






गौरतलब है कि मीडिया में ऐसी खबरें आ रही है कि लंदन में एक सादे समारोह में इमरान खान ने तीसरी बार निकाह कर लिया है. दुनिया टीवी की रिपोर्ट में कहा गया है कि इमरान ने ‘शादियों की हैट्रिक पूरी कर ली है.’ 


क्रिकेट में लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट लेने के लिये हैट्रिक शब्द का उपयोग किया जाता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि इमरान ने जिस महिला से निकाह किया है वह मेनका परिवार से संबंध रखती हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले लंदन में सादे समारोह में शादी की. जियो टीवी की रिपोर्ट के अनुसार मेनका पंजाब प्रांत का प्रभावशाली परिवार है. 


अन्य टीवी चैनलों की रिपोर्टों में कहा गया है कि इमरान को अपनी पत्नी के साथ लंदन में देखा गया जहां वह अपने दो बेटों के साथ छुट्टियों पर गये थे. उनकी तीसरी पत्नी के बारे में हालांकि कोई निश्चित रिपोर्ट नहीं है लेकिन जियो ने उनका नाम मरियम बताया है. 


दूसरी तरफ इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) ने इन खबरों को महज अफवाह करार दिया और कहा कि वह जल्द ही राजनीतिक चुनौतियों का सामना करने के लिये वापसी करेंगे. पार्टी के केंद्रीय सूचना सचिव नईम उल हक ने कहा, ‘‘यह सच नहीं है. हम समाचार चैनलों को देख रहे हैं और हंस रहे हैं. ’’


इमरान ने 1995 में ब्रिटेन की जेमिमा गोल्डस्मिथ (बाद में जेमिमा खान) से शादी की थी लेकिन 2004 में वे अलग हो गये थे. इसके बाद उन्होंने बीबीसी की संवाददाता रेहम खान से निकाह किया लेकिन उनकी शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पायी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिम्बाब्वे के हाथों 99 रन से बुरी तरह हारा बांग्लादेश, ट्राई सीरीज का शानदार आगाज
जिम्बाब्वे के हाथों 99 रन से बुरी तरह हारा बांग्लादेश, ट्राई सीरीज का शानदार आगाज
इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू लिया, PCB ने कर दिया क्लेश, पढ़ें पूरा मामला
इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू लिया, PCB ने कर दिया क्लेश, पढ़ें पूरा मामला
40 दिन न्यूजीलैंड में रहेगी टीम इंडिया, देखें टेस्ट टी20 और वनडे का पूरा शेड्यूल, स्क्वाड समेत सारी डिटेल
40 दिन न्यूजीलैंड में रहेगी टीम इंडिया, देखें टेस्ट टी20 और वनडे का पूरा शेड्यूल
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget