एक्सप्लोरर

WTC Points Table: इंग्लैंड ने श्रीलंका को हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में लगाई छलांग, भारत को हुआ नुकसान?

WTC Points 2023-25 Table: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के प्वाइंट्स टेबल में इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट जीतकर बड़ा फेरबदल कर दिया.

World Test Championship 2023-25 Points Table: इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में श्रीलंका को 5 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में भी लंबी छलांग लगाई. इस छलांग के साथ इंग्लैंड की फाइनल में पहुंचने की उम्मीद बढ़ गई. अब तक इंग्लैंड एक बार भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में नहीं पहुंच सका. लेकिन क्या इंग्लैंड के प्वाइंट्स टेबल में ऊपर आ जाने से टीम इंडिया को नुकसान हुआ? आइए जानते हैं. 

बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत के बाद इंग्लैंड प्वाइंट्स टेबल में 2 पायदान ऊपर पहुंच गया. पहले इंग्लिश टीम छठे पायदान पर थी जो अब चौथे पायदान पर आ गई है. इंग्लैंड के चौथे पायदान पर आ जाने से भारतीय टीम को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है. टीम इंडिया प्वाइंट्स टेबल में अव्वल नंबर पर बनी हुई है. 

अब इंग्लैंड का जीत प्रतिशत 41.07 का हो गया है. इंग्लैंड ने अब तक 2023-25 के चक्र में कुल 14 मैच खेल लिए हैं, जिसमें उन्होंने 7 में जीत दर्ज की, 6 गंवाए और 1 ड्रॉ पर खत्म हुआ. वहीं मुकाबला गंवाने वाली श्रीलंका पांचवें पायदान पर है. श्रीलंका ने अब तक 5 टेस्ट खेल लिए हैं, जिसमें उन्होंने 2 मैच जीते और 3 गंवाए हैं. अभी श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच 2 टेस्ट और खेले जाने हैं, जिसमें जीत हासिल कर दोनों ही टीमें अपनी-अपनी स्थिति में और सुधार ला सकती हैं. 

ऐसी हैं टेबल की टॉप-5 टीमें

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 चक्र के प्वाइंट्स टेबल में फिलहाल टीम इंडिया अव्वल नंबर पर है. भारत के पास 68.52 का जीत प्रतिशत मौजूद है. टीम इंडिया ने 9 मैच खेल लिए हैं, जिसमें उन्होंने 6 जीते, 2 गंवाए और 1 ड्रॉ पर खत्म हुआ. फिर ऑस्ट्रेलिया 62.50 के जीत प्रतिशत के साथ दूसरे पायदान पर नज़र आती है. इसके बाद न्यूज़ीलैंड 50.00 प्रतिशत जीत के साथ तीसरे, इंग्लैंड 41.07 प्रतिशत जीत के साथ चौथे और श्रीलंका 40.00 प्रतिशत जीत के साथ पांचवें पायदान पर मौजूद है.

 

ये भी पढ़ें...

ENG vs SL 1st Test: पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 5 विकेट से दी शिकस्त, जानें कैसा रहा मैच का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget