एक्सप्लोरर

ICC Women's T20 World Cup 2023: 12 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच खेलेगी टीम इंडिया, जानें कैसा है शेड्यूल

ICC Women's T20 World Cup 2023: भारतीय महिला क्रिकेट टीम आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 में अपना पहला मुकाबला पाकिस्तानी महिला टीम के खिलाफ केपटाउन में 12 फरवरी को खेलेगी.

ICC Womens T20 World Cup 2023: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन इस बार 10 फरवरी से साउथ अफ्रीका में किया जाएगा. भारतीय महिला टीम इस मेगा इवेंट में अपने अभियान की शुरुआत चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 12 फरवरी को केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड में करेगी. हरमनप्रीत कौर टी20 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान लगातार तीसरी बार मैदान पर उतरेंगी. साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले गए पिछले टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन उन्हें खिताबी मुकाबले में मेजबान टीम से हार का सामना करना पड़ा था.

इस बार महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को ग्रुप-बी में जगह मिली है, जिसमें उसके साथ पाकिस्तान के अलावा इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और आयरलैंड की टीम भी शामिल हैं. इस ग्रुप से जो 2 टीम टॉप करेंगी वो सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने में कामयाब होंगी. महिला टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले 23 और 24 फरवरी को खेले जाएंगे. वहीं टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 26 फरवरी को केपटाउन में खेला जाएगा.

महिला टी20 वर्ल्ड कप का यह 8वां संस्करण होगा. इससे पहले साल 2009 में पहली बार महिला टी20 वर्ल्ड कप इंग्लैंड की मेजबानी में खेला गया था. अभी तक इस ट्रॉफी को ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने जहां 5 बार अपने नाम किया है, वहीं इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की महिला टीम भी 1-1 बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुकी हैं.

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम का स्कॉव्ड

स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिगेज, देविका वैद्य, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), शेफाली वर्मा, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, शिखा पांडे, यास्तिका भाटिया, रिचा घोष, राधा यादव, रेनुका सिंह, अंजली सारवनी, राजेश्वरी गायकवाड़.

रिजर्व खिलाड़ी – सभिनेनी मेघना, स्नेह राणा, मेघना सिंह.

यहां पर देखिए आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम का पूरा कार्यक्रम

12 फरवरी – भारतीय महिला बनाम पाकिस्तान महिला, न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड (भारतीय समयानुसार शाम 6 बजकर 30 मिनट)

15 फरवरी – भारतीय महिला बनाम वेस्टइंडीज महिला, न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड (भारतीय समयानुसार शाम 6 बजकर 30 मिनट)

18 फरवरी – इंग्लैंड महिला बनाम भारतीय महिला, सेंट जॉर्ज पार्क (भारतीय समयानुसार शाम 6 बजकर 30 मिनट)

20 फरवरी – भारतीय महिला बनाम आयरलैंड महिला, सेंट जॉर्ज पार्क (भारतीय समयानुसार शाम 6 बजकर 30 मिनट)

यह भी पढ़े...

WPL Auction 2023: नीलामी में इन 10 खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजरें, मिल सकती है करोड़ों की रकम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget