एक्सप्लोरर

Women's T20 World Cup 2023: प्वाइंट्स टेबल में श्रीलंका पहले स्थान पर, जानिए भारतीय टीम की क्या है स्थिति?

ICC Women's T20 World Cup 2023: महिला टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक 7 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें श्रीलंका जहां अपने ग्रुप में 4 अंकों के साथ टॉप पर है वहीं भारतीय टीम अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर है.

ICC Women's T20 World Cup 2023 Points Table: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 में 13 फरवरी तक कुल 7 मुकाबले खेले जा चुकें हैं. श्रीलंकाई महिला टीम ने जहां अपने पहले मुकाबले में ही मेजबान साउथ अफ्रीकी महिला टीम को 3 रनों से करीबी मात देने के साथ टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की वहीं गतविजेता ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने भी न्यूजीलैंड के खिलाफ एकतरफा 97 रनों से जीत हासिल करने के साथ अपनी पहली जीत दर्ज की. वहीं भारतीय टीम एक जीत के साथ अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर काबिज है.

इस बार आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं जिन्हें 5-5 के ग्रुपों में बांटा गया है. ग्रुप-ए में मेजबान साउथ अफ्रीका के अलावा श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टीम शामिल है. वहीं ग्रुप-बी में भारत, इंग्लैंड, पाकिस्तान, आयरलैंड और वेस्टइंडीज महिला टीम को जगह दी गई है.

ग्रुप-ए की मौजूदा प्वाइंट्स टेबल को देखा जाए तो उसमें पहले स्थान पर श्रीलंकाई महिला टीम काबिज है. श्रीलंका ने जहां अपने पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका को मात दी वहीं उन्होंने अपने दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश महिला टीम को 7 विकेट से एकतरफा मात देने के साथ 2 और महत्वपूर्ण अंक बटोरने के साथ 4 अंकों के साथ अपने ग्रुप में टॉप पर है.

वहीं ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम 1 जीत के साथ दूसरे स्थान पर है जिसमें टीम का नेट रनरेट 4.850 का है. ग्रुप-ए में तीसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका की टीम है जिन्होंने 2 मुकाबले अभी तक खेले हैं जिसमें टीम को 1 में जीत जबकि 1 में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं तीसरे स्थान पर बांग्लादेश की टीम 1 हार के साथ जबकि न्यूजीलैंड महिला टीम 2 मैचों में लगातार हार के बाद अंतिम स्थान पर है.

ग्रुप-बी में इंग्लैंड महिला टीम पहले स्थान पर भारत दूसरे पर

ग्रुप-बी की स्थिति देखी जाए तो उसमें इंग्लैंड महिला टीम ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबलों में जीत हासिल करते हुए 4 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल किया हुआ है. इसके बाद दूसरे स्थान पर अभी तक 1 मैच खेलने वाली भारतीय महिला टीम है जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में 7 विकेट से जीत दर्ज की थी. वहीं पाकिस्तान, आयरलैंड और वेस्टइंडीज की टीम तीसरे, चौथे और 5वें पायदान पर हैं जिनका अभी तक इस टूर्नामेंट में जीत का खाता नहीं खुला है.

 

यह भी पढ़े...

WPL Auction 2023: आखिर कौन हैं 24 वर्षीय अमेरिकी खिलाड़ी तारा नॉरिस? जानिए उनके बारे में सभी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
एक ओवर में बने 39 रन, T20I में 6 छक्के ठोक इस बल्लेबाज ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
एक ओवर में बने 39 रन, T20I में 6 छक्के ठोक इस बल्लेबाज ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
IPL में 1000 रन और 150 विकेट लेने वाले क्रिकेटर, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय
IPL में 1000 रन और 150 विकेट लेने वाले क्रिकेटर, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अपने फार्म हाउस पर कैसे करें अंडा फार्मिंग, कितना आएगा खर्च?
अपने फार्म हाउस पर कैसे करें अंडा फार्मिंग, कितना आएगा खर्च?
Embed widget