एक्सप्लोरर

टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री का बड़ा दावा- पूरी तरह फिट नहीं हैं शाहीन अफरीदी, जल्दबाजी में बुलाया गया

Shaheen Shah Afridi: पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अब तक छाप नहीं छोड़ सके हैं. हाल ही में चोट के कारण उन्होंने एशिया कप मिस किया था.

Shaheen Shah Afridi: T20 वर्ल्ड कप 2022 में 3 मैच खेलने के बाद पाकिस्तान को पहली जीत मिली है. स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को भी पहली बार विकेट हासिल हुए हैं. पहले दो मैचों में शाहीन को कोई विकेट नहीं मिला था और वह पूरी तरह से लय में नहीं दिखाई दिए थे. पूर्व भारतीय हेड कोच रवि शास्त्री का मानना है कि शाहीन पूरी तरह से फिट नहीं है और उन्हें जल्दबाजी में टीम में शामिल कर लिया गया था.

शास्त्री ने कहा, "एक चीज साफ तौर पर कह सकता हूं कि उन्हें दिक्कत हो रही है. दिक्कत से मेरा मतलब है कि वह शारीरिक तौर पर परेशानी में हैं. मुझे नहीं लगता कि वह पूरी तरह से फिट हैं. उन्हें थोड़ा जल्दी वापस बुला लिया गया है. उनके ऊपर उम्मीदों का बोझ काफी अधिक है. यह वर्ल्ड कप है तो वह दबाव के बावजूद इसमें खेलना चाहते हैं. देश और चयनकर्ता चाहते हैं कि वह खेलें. उन्हें लय हासिल करने में समय लगेगा और जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा वह लय में आएंगे. टूर्नामेंट खत्म होने के बाद मैं उन्हें एक लंबा ब्रेक लेते हुए देख रहा हूं."

नीदरलैंड के खिलाफ मिला शाहीन को पहला विकेट

भारत और जिम्बाब्वे के खिलाफ कोई विकेट नहीं ले पाने वाले शाहीन ने नीदरलैंड के खिलाफ 4 ओवर में 19 रन देकर एक विकेट हासिल किया. जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के दौरान यह देखने को मिला था कि वह रन भागने में संघर्ष कर रहे थे. शाहीन पहले की तरह पूरी लय के साथ गेंदबाजी भी नहीं कर पा रहे हैं. उन्होंने चोट के कारण एशिया कप में हिस्सा नहीं लिया था और इलाज के लिए इंग्लैंड गए थे. पाकिस्तान की टीम में शाहीन सबसे अहम तेज गेंदबाजों में से एक हैं और पिछले साल के टी20 वर्ल्ड कप में जब पाकिस्तान ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था तो वहां शाहीन की भूमिका काफी अहम रही थी.

यह भी पढ़ें:

T20 WC 2022: हारिस रऊफ की खतरनाक बाउंसर पर कन्कशन का शिकार हुआ नीदरलैंड का बल्लेबाज, जानें क्या है यह नियम

T20 World Cup 2022: टी20 विश्व कप में बाबर आज़म का फ्लॉप शो जारी, नीदरलैंड के खिलाफ भी खामोश रहा बल्ला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget