एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2022: भारत की डेथ ओवर्स गेंदबाजी में आया गजब का सुधार, जानें कितना आया है बदलाव

Indian Cricket Team: वर्ल्ड कप से ठीक पहले डेथ ओवर्स की गेंदबाजी भारत के लिए थी चिंता का बड़ा कारण. अब देखने को मिल रहा है शानदार बदलाव.

Indian Cricket Team: हालिया समय में टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में भारतीय क्रिकेट टीम की गेंदबाजी पर काफी सवाल खड़े हुए थे. खास तौर से अंतिम ओवरों में भारतीय गेंदबाज काफी महंगे साबित हो रहे थे और टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत के लिए यह सबसे बड़ी समस्या थी. जसप्रीत बुमराह के वर्ल्ड कप से बाहर हो जाने के बाद टीम मैनेजमेंट का सिरदर्द और बढ़ गया था. हालांकि, वर्ल्ड कप में अब तक खेले दो मुकाबलों में डेथ ओवर्स में भारतीय गेंदबाजी काफी शानदार रही है.

वर्ल्ड कप से पहले क्यों चिंता का विषय थी डेथ ओवर्स की गेंदबाजी?

वर्ल्ड कप से ठीक पहले खेले गए मैचों में अंतिम पांच ओवरों में भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था. यदि एशिया कप की बात करें तो पाकिस्तान के खिलाफ अंतिम पांच ओवरों में भारत ने 47 और श्रीलंका के खिलाफ अंतिम पांच ओवरों में 54 रन देते हुए मैच गंवाए थे. वर्ल्ड कप से ठीक पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई घरेलू टी20 सीरीज में तो भारतीय गेंदबाज और भी खराब प्रदर्शन करते हुए दिखे थे. इस सीरीज के अंतिम दो मैचों में भारतीय गेंदबाजों ने अंतिम पांच ओवरों में 78 और 73 रन लुटा दिए थे.

वर्ल्ड कप में क्या आया है बदलाव?

वर्ल्ड कप में भारत ने अब तक दो मुकाबले खेले हैं और इन दोनों मैचों में डेथ ओवर्स में उनका प्रदर्शन पहले की अपेक्षा कहीं अच्छा रहा है. पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अंतिम पांच ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने 53 रन खर्च किए थे. पाकिस्तानी बल्लेबाज जिस तरीके से सेट थे उसे देखते हुए यह रन ठीक दिखाई पड़ते हैं. नीदरलैंड के खिलाफ अंतिम पांच ओवरों में भारतीय गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला. इस दौरान भारतीय गेंदबाजों ने केवल 42 रन ही खर्च किए.

यह भी पढ़ें:

T20 World Cup 2022: नीदरलैंड के खिलाफ मैन ऑफ मैच बनने के बाद सूर्यकुमार यादव ने दी प्रतिक्रिया, कोहली को लेकर कही ये बात

केएल राहुल की खराब परफॉर्मेंस ने बढ़ा दी है टीम इंडिया की चिंता, जानें क्यों हो सकता है टीम के लिए घातक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget