एक्सप्लोरर

World Cup: आज बांग्लादेश से भिड़ेगा भारत, जीता तो सेमीफाइनल पक्का, टीम में हो सकता है बदलाव

साल 2007 विश्व कप में बांग्लादेश ने भारत को मात देकर शुरुआती दौर से बाहर कर दिया था. ऐसे में भारत को बांग्लादेश की मौजूदा फॉर्म को देखकर सतर्क रहना होगा.

बर्मिघम: आईसीसी विश्व कप-2019 में भारतीय क्रिकेट टीम का सामना आज एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर बांग्लादेश से होने जा रहा है. अभी तक बेहतरीन फॉर्म में दिखी भारतीय टीम को हालांकि अपने पिछले मैच में इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा. बांग्लादेश एक ऐसी टीम है जिससे इस विश्व कप में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद तो सभी ने की थी लेकिन जिस तरह की क्रिकेट यह एशियाई टीम खेल रही है, उसने सभी को हैरान कर दिया है. इस विश्व कप में इस टीम की खासियत उसके प्रदर्शन में निरंतरता रही है जिसकी कमी आज से पहले टीम के साथ पाई जाती थी. एजबेस्टन में होने वाले मैच में भारत को सतर्क रहना होगा. वैसे तो भारत सेमीफाइनल में जाने से एक अंक की दूरी पर है लेकिन अगर बांग्लादेश के खिलाफ उसे हार मिलती है तो उसका श्रीलंका के खिलाफ मैच करो या मरो जैसा हो जाएगा. बांग्लादेश किसी भी टीम का खेल बिगाड़ सकती है. क्या है भारत- पाकिस्तान के सेमीफाइनल/फाइनल मैच में टकराने की संभावना, यहां जानिए पूरा गणित बांग्लादेश की मौजूदा फॉर्म को देखकर सतर्क रहना होगा साल 2007 विश्व कप में इसी टीम ने भारत को मात देकर शुरुआती दौर से बाहर कर दिया था. ऐसे में भारत को बांग्लादेश की मौजूदा फॉर्म को देखकर सतर्क रहना होगा. भारत के खिलाफ वैसे भी बांग्लादेश ने अमूमन अच्छा किया है, कई जीतें हासिल की हैं. इस बार यह टीम लय में है और आत्मविश्वास से भरी है. इस मैच से पहले भारत को एक और झटका भी लगा है. हरफनमौला खिलाड़ी विजय शंकर पैर में चोट के कारण विश्व कप से बाहर हो गए हैं. शंकर भारत के दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जो विश्व कप से बाहर हो गए हैं. उनसे पहले शिखर धवन को भी अंगूठे में चोट के कारण विश्व कप से बाहर जाना पड़ा था. मध्यक्रम की नाकामी से चिंतित भारत आज सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिये प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव कर सकता है. भुवनेश्वर-जडेजा को प्लेइंग इलेवन में मिल सकती है जगह एजबेस्टन के मैदान की स्थिति को देखते हुए भारत केदार जाधव और युजवेंद्र चहल को बाहर रखकर भुवनेश्वर कुमार और रविंद्र जडेजा को प्लेइंग इलेवन में जगह दे सकता है. भारत के अभी सात मैचों में 11 अंक हैं और आज जीत से उसकी सेमीफाइनल में जगह पक्की हो जाएगी. बांग्लादेश को पहली बार अंतिम चार में पहुंचने के लिये अपने दोनों मैच जीतने होंगे. इंग्लैंड के हाथों हार के बाद भारत को अगले मैच की तैयारियों के लिये बहुत कम समय मिला है. मैच भारतीय समयानुसार दोपहर बाद तीन बजे से शुरू होगा. यह भी पढ़ें- CWC19 : फर्नांडो के शतक की बदौलत श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को 23 रन से हराया, पूरन की शानदार पारी बेकार गई ICC ने दी मंजूरी, चोटिल विजय शंकर की जगह लेंगे मयंक अग्रवाल संजय बांगर ने दिए संकेत, जडेजा को मिल सकता है मौका
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला
सेमीफाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर! श्रीलंका सीरीज के बाद इस टूर्नामेंट में भिड़ेंगे दोनों; जानें तारीख और वेन्यू
सेमीफाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर! श्रीलंका सीरीज के बाद इस टूर्नामेंट में भिड़ेंगे दोनों
हार्दिक पांड्या की वापसी पर बड़ी खबर, कर रहे जीतोड़ मेहनत; जानें कब लौटेंगे मैदान पर
हार्दिक पांड्या की वापसी पर बड़ी खबर, कर रहे जीतोड़ मेहनत; जानें कब लौटेंगे मैदान पर

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget