एक्सप्लोरर

SLvsIND: श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया

SLvsIND: श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया

लंदन: पाकिस्तान के खिलाफ एकतरफा जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम को चैम्पियंस ट्रॉफी के अपने अगले मैच में एक और एशियाई टीम श्रीलंका का सामना करना है. द ओवल मैदान पर खेले जाने वाले इस मैच में भारत की नजरें सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने पर टिकी होंगी.

पाकिस्तान को 124 रनों से मात देने के बाद आत्मविश्वास से भरी भारतीय टीम इस समय अच्छी लय में है. वहीं दूसरी तरफ अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका से मात खाने के बाद श्रीलंका की युवा टीम का आत्मविश्वास निचले स्तर पर है.

अपने बेहतरीन और गहरे बल्लेबाजी क्रम से भारत की कोशिश श्रीलंका पर अपना दबदबा कायम करने की होगी. रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली और युवराज सिंह ने पहले मैच में अर्धशतकीय पारियां खेली थीं. वहीं अंत में आकर हार्दिक पांड्या ने बड़े शॉट लगाए थे.

महेंद्र सिंह धोनी को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था, लेकिन वह अपने दिन किसी भी आक्रमण को धो सकते हैं. स्पिन और तेज गेंदबाजों की जुगलबंदी भारतीय टीम को और मजबूत करती है. पहले मैच में भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह और पांड्या ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया. रवींद्र जडेजा व रविचंद्रन अश्विन के रूप में कप्तान कोहली के पास विश्व स्तरीय स्पिनर हैं.

कोहली के लिए चुनौती होगा कि क्या वह इस मैच में भी रविचंद्रन अश्विन को प्लेइंग-11 से बाहर रखें या नहीं और, अगर उन्हें टीम में चुनते हैं तो किस खिलाड़ी की जगह वह टीम में आएंगे?

श्रीलंका के लिए इस मैच से पहले एक अच्छी खबर और एक बुरी खबर है. उसके कप्तान और हरफनमौला खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज फिट होकर वापसी के लिए तैयार हैं. लेकिन पिछले मैच में टीम की कप्तानी करने वाले बल्लेबाज उपुल थरंगा दो मैचों के प्रतिबंध के कारण इस मैच में नहीं खेलेंगे.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में धीमी ओवर गति के कारण उन पर मैच रेफरी डेविड बून ने दो मैचों का प्रतिबंध लगाया है. श्रीलंका की टीम इस मैच में काफी हद तक अपने मुख्य गेंदबाज लसिथ मलिंगा पर निर्भर करेगी. पहले मैच में श्रीलंका के गेंदबाजों ने किफायती गेंदबाजी की थी, लेकिन विकेट लेने में सफल नहीं हुए थे.

असेला गुणारत्ने, नुवान प्रदीप, सुरंगा लकमल और सीकुगे प्रसन्ना इस मैच में उस कमी को पूरा करने की कोशिश करेंगे. चैम्पियंस ट्रॉफी के इस सीजन में अभी तक कई मैचों में बारिश खेल बिगाड़ चुकी है. इस मैच में भी बारिश होने की संभावना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 3 स्पिनर के साथ उतरेगा भारत, कोच ने दिए संकेत
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 3 स्पिनर के साथ उतरेगा भारत, कोच ने दिए संकेत
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'अगर मैं कोच होता', मेसी का जिक्र कर हरभजन सिंह ने विराट-रोहित के वर्ल्ड कप खेलने पर दिया बयान
'अगर मैं कोच होता', मेसी का जिक्र कर हरभजन ने विराट-रोहित के वर्ल्ड कप खेलने पर दिया बयान
अफगानिस्तानी क्रिकेटर से होगी इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की शादी? खुद दिया जवाब
अफगानिस्तानी क्रिकेटर से होगी इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की शादी? खुद दिया जवाब

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget