एक्सप्लोरर

आज खत्म होगा इंतजार! ICC करेगी 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल का एलान; 9 मार्च को खेला जाएगा फाइनल

ICC 2025 Champions Trophy Schedule: 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मैच 19 फरवरी को खेला जाएगा. वहीं इस वैश्विक टूर्नामेंट का फाइनल 9 मार्च को खेला जाएगा.

ICC Champions Trophy 2025 Schedule: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) आज 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल का एलान कर सकती है. पिछले काफी दिनों से इस वैश्विक टूर्नामेंट के शेड्यूल का इंतजार हो रहा है. बता दें कि 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी 2025 से होगा, वहीं टूर्नामेंट का फाइनल मैच 9 मार्च को खेला जाएगा. 

बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान के पास है. पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट का ड्राफ्ट शेड्यूल करीब तीन महीने पहले ही आईसीसी को भेज दिया था. पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच लाहौर में रखा था, लेकिन भारत ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजने से मना कर दिया था. इसके बाद बीसीसीआई और पीसीबी के बीच लंबे वक्त तक टकराव रहा. 

भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हाइब्रिड मॉडल का ऑफर दिया था, लेकिन शुरुआत में पाकिस्तान ने इसे ठुकरा दिया. हालांकि, कुछ दिन पहले अपनी कुछ शर्तों के साथ पीसीबी ने हाइब्रिड मॉडल पर मंजूरी दे दी. इसमें सबसे बड़ी मांग 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत ने आने की थी. 

बीसीसीआई और पीसीबी के बीच हुए समझौते के बाद तय किया गया कि 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले पाकिस्तान और दुबई में हाइब्रिड मॉडल के तहत खेले जाएंगे. टूर्नामेंट में टीम इंडिया के मैच दुबई में होंगे. पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी के 10 मुकाबलों की मेजबानी करेगा. अगर भारतीय टीम सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचती है तो फिर उसके नॉकआउट मैच भी दुबई में खेले जाएंगे. अगर टीम इंडिया नॉकआउट स्टेज से पहले ही बाहर हो जाती है, तो फिर सेमीफाइनल और फाइनल लाहौर और रावलिपिंडी में होंगे. 

इसके बाद से हर कोई पूरे शेड्यूल का इंतजार कर रहा है. आज ये इंतजार खत्म होने की उम्मीद है. वैसे, बता दें कि पिछले कई दिनों से मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आज शेड्यूल का एलान होगा, लेकिन आईसीसी ने नहीं किया. अब देखने वाली बात यह होगी कि आज आईसीसी शेड्यूल का एलान करती है या नहीं.

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget