एक्सप्लोरर

Champions Trophy: भारत ने किया पाकिस्तान जाने से इनकार, तो ICC ने दे डाला PCB को तगड़ा झटका?

Champions Trophy 2025 Schedule: चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल की अनाउंसमेंट से पूर्व ICC ने बहुत बड़ा फैसला लेकर क्रिकेट जगत को स्तब्ध कर दिया है?

ICC Champions Trophy 2025 Schedule Announcement: जब ऐसा लग रहा था जैसे ICC आखिरकार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शेड्यूल पर मुहर लगाने वाली है, तभी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की ओर से एक बड़े इवेंट को रद्द किए जाने की अटकलें सामने आई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार 11 नवंबर को लाहौर में चैंपियंस ट्रॉफी से संबंधित एक कार्यक्रम अथवा मीटिंग होने वाली थी. इसमें बड़े अधिकारियों के शामिल होने की उम्मीद थी, लेकिन अब एक नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि ICC ने इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया है.

क्रिकबज के अनुसार आईसीसी एक इवेंट करवाने वाला था, लेकिन शेड्यूल संबंधी समस्याओं के चलते इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया. एक सूत्र ने खुलासा करके बताया, "शेड्यूल पर अभी मुहर नहीं लगी है और अभी शेड्यूल के संबंध में मेजबान पाकिस्तान और टूर्नामेंट में भाग लेने वाले अन्य देशों से चर्चा जारी है." यह भी गौर करने वाली बात है कि भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया है और शेड्यूल की घोषणा में देरी का कारण भारत के रुख को ही माना जा रहा है.

क्या रद्द हो जाएगा चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट?

शेड्यूल की घोषणा में देरी से सवाल उठने लगे हैं कि क्या चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट को भी रद्द कर दिया जाएगा? इस विषय पर रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि 11 नवंबर को होने वाला इवेंट चैंपियंस ट्रॉफी की ब्रांडिंग के लिए करवाया जा रहा था. सूत्र ने बताया कि टूर्नामेंट को रद्द नहीं किया जाएगा, लेकिन लाहौर में परिस्थितियों को देखते हुए इसके लिए नया शेड्यूल तैयार किया जा सकता है.

एक तरफ ICC ने शेड्यूल संबंधित इवेंट को रद्द कर दिया है, वहीं भारत ने भी पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया है. इससे उम्मीद बढ़ने लगी हैं कि ICC और PCB को मजबूरन हाइब्रिड मॉडल को स्वीकार करना पड़ सकता है. इससे पूर्व कुछ मुकाबलों को पाकिस्तान से बाहर करवाने जाने को लेकर एक नया बजट भी पेश किया गया था.

यह भी पढ़ें:

IND vs AUS: केएल राहुल का टीम इंडिया से कट सकता है पत्ता, ये हैं तीन बड़े कारण

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget