एक्सप्लोरर

आईसीसी ने अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी किया, मेजबानी पर फैसला बाद में होगा

आईसीसी ने ऑस्ट्रेलिया में इस साल होने वाले वर्ल्ड कप को रद्द कर दिया है. अब वर्ल्ड कप का आयोजन अगले साल होगा.

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने इस साल आस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप को कोरोनावायरस के कारण स्थगित कर दिया है. वर्ल्ड कप का आयोजन अब अगले साल अक्टूबर-नवंबर में होगा. पहले आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप का आयोजन 18 अक्टबूर से 15 नवंबर के बीच किया जाना था. आईसीसी ने साथ ही अगले तीन पुरुष टूर्नामेंट का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है.

कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए लंबे समय से यह आशंका जताई जा रही थी कि इस साल होने वाला टी-20 विश्व कप स्थगित किया जा सकता है. आखिरकार आईसीसी ने इस पर मुहर लगा दी. आईसीसी ने अपने बयान में कहा, 

" अगले तीन आईसीसी पुरुष टूर्नामेंट की विंडो : आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप-2021 अक्टबूर-नवंबर 2021 में होगा और इसका फाइनल 14 नवंबर 2021 को होगा. आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप-2022 अक्टूबर-नवंबर में होगा और इसका फाइनल 13 नवंबर-2022 को होगा. आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप-2023 भारत में अक्टूबर-नवंबर-2023 में होगा और फाइनल 26 नवंबर 2023 को होगा. "
-

बयान में कहा गया है, 

" आईबीसी बोर्ड लगातार बदल रही स्थितियों पर नजर बनाए रखेगा और सभी तरह की जानकारी एकत्रित करता रहेगा ताकि भविष्य में टूर्नामेंट के मेजबान को लेकर फैसला किया जा सके और यह सुनिश्चित किया जा सके कि 2021 और 2022 में खेल सुरक्षित और वैश्विक स्तर पर सफल तरीके से आयोजित किया जा सके. "
-

बयान के मुताबिक, "आईबीसी बोर्ड अगले साल फरवरी में न्यूजीलैंड में होने वाले आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप-2021 को लेकर भी स्थिति पर नजर रखे हुए है. इस बीच हालांकि टूर्नामेंट की प्लानिंग जारी रहेगी."

आईसीसी ने फैसला लेने में देरी की

आईसीसी की वित्तीय और वाणिज्य मामलों की समिति के अध्यक्ष एहसान मनी और क्रिकेट आस्ट्रेलिया के बार-बार यह कहे जाने के बाद कि इस साल आस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप का आयोजन असंभव है, आईसीसी ने इस पर अंतिम फैसला लेने से पहले लंबा इंतजार किया.

सीए के चेयरमैन एडिंग्स और मनी जो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं ने मीडिया से पहले ही कहा था कि टी-20 विश्व कप का आयोजन बायो सिक्योर वातावरण में नहीं किया जा सकता.

कोरोना वायरस की वजह से टाला गया ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप, आईपीएल के लिए रास्ता हुआ साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रणजी ट्रॉफी में टीम इंडिया के बड़े-बड़े धुरंधर हुए फेल, जायसवाल का नहीं खुला खाता
रणजी ट्रॉफी में टीम इंडिया के बड़े-बड़े धुरंधर हुए फेल, जायसवाल का नहीं खुला खाता
IND vs WI 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget