एक्सप्लोरर

चैपल ने कहा, ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले बल्लेबाजी सुधारे भारतीय टीम

चैपल का मानना है कि रोहित शर्मा टीम के लिए अहम हो सकते हैं

इंग्लैंड में मिली हार के बाद भारत को अब साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है. भारत के दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने कहा कि भारत को अपनी बल्लेबाजी सुधारनी होगी.

साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड में सीरीज गंवाने के बाद विराट कोहली की अगुआई वाली टीम की नजरें ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने पर टिकी हैं.

चैपल ने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो.कॉम’ पर कॉलम में लिखा, ‘‘भारतीय टीम अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में अपनी प्रतिष्ठिता में सुधार करने उतरेगी लेकिन बल्लेबाजी की कमजोरियों पर ध्यान देना होगा.’’

उन्होंने लिखा, ‘‘बैन के कारण दो सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर के बाहर होने के कारण ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी पर सवाल उठाए जा सकते हैं लेकिन उनका गेंदबाजी आक्रमण बेहद मजबूत है.’’

भारत को तीन टी20 अंतराष्ट्रीय, तीन वनडे और चार टेस्ट मैचों के लिए 21 नवंबर से 18 जनवरी के बीच ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है.

चैपल ने कहा, ‘‘अगर मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, पैट्रिक कमिंस और नैथन लियोन फिट रहते हैं तो भारतीय बल्लेबाजों के लिए समय चुनौतीपूर्ण होगा. इंग्लैंड में हवा में और सीम से मिल रही मूवमेंट से विराट कोहली के अलावा अन्य बल्लेबाजों के लिए नियमित रूप से परेशानी खड़ी हुई लेकिन ऑस्ट्रेलिया में अतिरिक्त उछाल परेशानी पैदा करेगा.’’

भारत को 2014-15 के अपने पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चार टेस्ट की सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था.

चैपल ने कहा, ‘‘आत्मविश्वास से भरा और अच्छी फॉर्म में चल रहा रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया में बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए आदर्श खिलाड़ी होगा. उसके शॉट अतिरिक्त उछाल से निपटने के लिए सही हैं लेकिन यह दुख की बात है कि वह कभी टेस्ट क्रिकेट में उम्मीद के मुताबिक बल्लेबाजी नहीं कर पाया. दौरे के लिए उसे चुनना जुआ होगा.’’

चैपल ने इंग्लैंड के दौरे पर टेस्ट सीरीज 1-4 से हारने को मौका गंवाना बताया.

उन्होंने कहा, ‘‘भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 1-4 से सीरीज हारने को मौका गंवाने के रूप में देखना चाहिए. लॉर्ड्स में करारी हार के अलावा वे सीरीज में काफी प्रतिस्पर्धी रहे लेकिन टीम में सिर्फ प्रतिस्पर्धा पेश करने से कहीं बेहतर करने की क्षमता है.’’

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया चंडोक ने हासिल की खास उपलब्धि, अब इस काम में बनाई पहचान
सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया चंडोक ने हासिल की खास उपलब्धि, अब इस काम में बनाई पहचान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget