एक्सप्लोरर

आलोचकों को रोहित का जवाब - अपना खेल नहीं बदलूंगा

आलोचकों को रोहित का जवाब - अपना खेल नहीं बदलूंगा

 


 


 


 


 


 


आलोचकों को रोहित का जवाब - अपना खेल नहीं बदलूंगा

 


 


 


 


पोर्ट ऑफ स्पेन: भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कहा कि वह किसी भी फॉर्मेट में खेलें लेकिन अपने खेलने के तरीके में कोई बदलाव नहीं करेंगे.


 


तीसरे टेस्ट के पहली पारी में सस्ते में आउट होने के बाद रोहित ने दूसरे मौके का फायदा उठाया.


 


रोहित ने चौथे दिन के अंत में तीन छक्के जड़े और रन रेट बढ़ा दिया. लेकिन पांचवें दिन सुबह दुर्भाग्यशाली रहे कि अंपायर ने उन्हें आउट करार किया जिससे उन्हें 59 गेंद में 41 रन की पारी के बाद पवेलियन लौटना पड़ा.


 


रोहित ने ‘बीसीसीआई डाट टीवी’ से कहा, ‘‘मेरा नैचुरल गेम आक्रामक बल्लेबाजी करके गेंदबाजों पर दबाव बनाना है, भले ही मैं पहली गेंद का सामना कर रहा हूं या फिर अंतिम. मैं जानता हूं कि परिस्थितियां अलग होती है लेकिन एक चीज निश्चित है कि मैं अपना खेल नहीं बदलूंगा. मैं ऐसा ही हूं. मैं समझता हूं कि टेस्ट क्रिकेट वनडे क्रिकेट की तरह नहीं खेला जा सकता लेकिन पूरी दुनिया में क्रिकेटरों के इतने उदाहरण है जो इसी तरह से क्रिकेट खेल रहे हैं. ’’ 


 


उन्होंने कहा, ‘‘मुझे वही करना चाहिए जो मेरे लिये सर्वश्रेष्ठ हो और मैं जानता हूं कि मेरे लिये क्या चीज सर्वश्रेष्ठ है. दुनिया में कोई भी मुझे नहीं बता सकता कि मुझे कैसे बल्लेबाजी करनी चाहिए और कैसे नहीं. मुझे अपनी रणनीति पर अडिग रहना चाहिए. मैंने जब से क्रिकेट खेलना शुरू किया है तब से मुझे जिस चीज से सफलता मिली है, मैं उसी पर अडिग रहूंगा. अलग स्थितियों में खेलने का निश्चित रूप से अलग तरीका है और मैं ऐसा करने के लिये तैयार हूं. ’’ 


 


रोहित ने कहा कि उन्होंने इस तरह की बारिकियों से निपटने का तरीका सीख लिया है और वह जानते हैं कि उनके लिये क्या सर्वश्रेष्ठ है. इस आक्रामक बल्लेबाज ने कहा कि वह हमेशा टीम की जरूरतों के हिसाब से फिट होने के लिये तैयार हैं.


 


उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि जब बात इस पर आती है तो यह जानना महत्वपूर्ण है कि कप्तान और कोच इसके बारे में क्या महसूस करते हैं. मेरी भूमिका सरल है. जब भी मुझे किसी एक निश्चित तरीके से खेलने के लिये कहा जाता है तो मैं उसी तरीके से खेलने का प्रयास करता हूं. ’’ रोहित ने कहा, ‘‘यह मेरे साथ एक बार श्रीलंका (2015) में हुआ था जब मुझे बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजा गया था. यह मेरी पसंद नहीं थी. यह मैनेडमेंट पर निर्भर करता है और मैं इसके लिये तैयार हूं. मैं वनडे में भी ऐसा कर चुका हूं और टेस्ट मैचों में भी ऐसा करने से पीछे नहीं हटूंगा. मेरा कप्तान और कोच जो भी स्थान मेरे लिये तय करेंगे, मैं उसके लिये तैयार हूं. ’’


 




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget