एक्सप्लोरर

IML T20 prize money: चैंपियन बनने के बाद इंडिया मास्टर्स पर हुई पैसों की बारिश, ये खिलाड़ी भी हुए मालामाल

International masters league prize money: इंडिया मास्टर्स ने IML T20 2025 का खिताब जीत लिया है. जानें इंडिया मास्टर्स, रनर-अप वेस्टइंडीज समेत अन्य प्लेयर्स को इनाम के रूप में कितनी धनराशि मिली?

India Masters Win IML T20 2025: इंडिया मास्टर्स ने इंटरनेशनल मास्टर्स लीग के फाइनल में वेस्टइंडीज मास्टर्स को हराकर खिताब जीता. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 148 रन बनाए थे. जवाब में इंडिया मास्टर्स ने 18वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर 6 विकेट से जीत दर्ज की. अंबाती रायडू को फाइनल मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला, उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए 74 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी. 

अंबाती रायडू ने 50 गेंदों में 74 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 3 छक्के और 9 चौके जड़े. इस पारी ने इंडिया मास्टर्स के लिए लक्ष्य को आसान बना दिया था. कप्तान सचिन तेंदुलकर ने 18 गेंदों में 25 रन बनाए, इसमें उनका अपर कट लगाने का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. युवराज सिंह ने नाबाद 13 और स्टुअर्ट बिन्नी ने 16 रनों की नाबाद पारी खेली.

अंबाती रायडू समेत इन खिलाड़ियों को मिला इनाम

  • मास्टरस्ट्रोक ऑफ द मैच अवार्ड- अंबाती रायडू (9 चौके) - 50 हजार रूपये
  • फाइनल में सबसे ज्यादा छक्के - अंबाती रायडू (3) - 50 हजार रूपये
  • गेमचेंजर ऑफ द मैच - शाहबाज नदीम (2/12)
  • प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड - अंबाती रायडू (74 रन) - 50 हजार रूपये

IML 2025 विनर इंडिया मास्टर्स को मिले 1 करोड़ रूपये

इंडिया मास्टर्स को इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 का खिताब जीतने पर इनामी राशि के रूप में 1 करोड़ रूपये मिले. 

वेस्टइंडीज मास्टर्स को इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 में रनर-अप रहने पर 50 लाख रूपये इनामी राशि के रूप में मिले.

श्रीलंका के कुमार संगाकारा को इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में सबसे ज्यादा चौके लगाने के लिए अवार्ड मिला. उन्हें इनामी राशि के रूप में 5 लाख रूपये मिले. टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के लिए शेन वॉटसन को 5 लाख रूपये मिले. उन्होंने टूर्नामेंट में 25 छक्के लगाए हैं.

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में इंडिया मास्टर्स का रिकॉर्ड

टूर्नामेंट में इंडिया मास्टर्स का प्रदर्शन शानदार रहा, टीम ने सिर्फ एक मैच छोड़कर सभी मैचों में जीत दर्ज की. उसे सिर्फ 9 मार्च को ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी थी. इसके बाद सचिन तेंदुलकर एंड टीम ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर 94 रनों की बड़ी जीत दर्ज की थी. फाइनल में टीम ने वेस्टइंडीज मास्टर्स को 6 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget