एक्सप्लोरर

कल है ऑक्शन, कितने भारतीय खिलाड़ी नीलामी में शामिल? CSK, MI, DC या LSG, कौन लगाएगा सबसे बड़ी बोली?

SA20 Auction 2025: कल SA20 लीग के चौथे सीजन का ऑक्शन होने वाला है. 9 सितंबर को होने वाली नीलामी में एडन मार्करम, जेम्स एंडरसन और डेवाल्ड ब्रेविस जैसे स्टार खिलाड़ियों पर बोली लगेगी.

कल SA20 लीग के चौथे सीजन का ऑक्शन होने वाला है. 9 सितंबर को होने वाली नीलामी में एडन मार्करम, जेम्स एंडरसन और डेवाल्ड ब्रेविस जैसे स्टार खिलाड़ियों पर बोली लगेगी. ऑक्शन में कुल 549 प्लेयर्स पर बोली लगेगी, लेकिन स्लॉट सिर्फ 84 ही खाली हैं. इनमें से 59 स्लॉट दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों के लिए रिजर्व हैं, वहीं बाकी 25 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए होंगे.

टीमों के सामने यह भी शर्त होगी कि उन्हें कम से कम 2 खिलाड़ी ऐसे खरीदने होंगे, जिनकी उम्र 23 साल से कम हो. सबसे ज्यादा पैसा प्रिटोरिया कैपिटल्स के पास बचा है. उसकी टीम में 16 स्लॉट खाली हैं और उसके पर्स में 16.30 करोड़ रुपये बचे हुए हैं. क्या इस नीलामी में भारतीय खिलाड़ी भी दिखेंगे? यहां आपको इस सवाल का जवाब मिलेगा.

क्या SA20 ऑक्शन में भारतीय खिलाड़ी होंगे?

13 भारतीय खिलाड़ियों ने SA20 ऑक्शन के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था. मगर जब ऑक्शन की फाइनल लिस्ट सामने आई तो उसमें एक भी भारतीय प्लेयर नहीं था. पीयूष चावला, सिद्दार्थ कौल, अंकित राजपूत, सारुल कंवर, अनुरीत सिंह, अंसारी मारूफ, महेश अहीर, निखिल जागा, मोहम्मद फैद, केएस नवीन, इमरान खान, वेंकटेश गैलीपेली और अतुल यादव ने रजिस्ट्रेशन करवाया था, लेकिन किसी भी फ्रैंचाइजी ने उन्हें शॉर्टलिस्ट नहीं किया.

नीलामी में एक भी भारतीय प्लेयर का नाम नहीं बोला जाएगा. इसका कारण बताते हुए SA20 लीग के कमिश्नर ग्रीम स्मिथ ने बताया था कि खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट करना फ्रैंचाइजी का काम है. वो सिर्फ उन्हीं खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट करते हैं, जिनमें उन्हें दिलचस्पी हो.

CSK या MI कौन लगाएगी सबसे बड़ी बोली

SA20 लीग में कुल 6 टीम खेलती हैं, उन सभी टीमों का मालिकाना हक IPL फ्रैंचाइजी के पास है. जैसे प्रिटोरिया कैपिटल्स, DC फ्रैंचाइजी की टीम है, वैसे ही MI केप टाउन (मुंबई इंडियंस), सनराइजर्स ईस्टर्न केप (SRH), पार्ल रॉयल्स (RR), डरबन सुपर जायंट्स (LSG) और जोबर्ग सुपर किंग्स का मालिकाना हक CSK फ्रैंचाइजी के पास है.

ऑक्शन में डरबन सुपर जायंट्स के पास 14.79 करोड़ रुपये बचे हैं. जोबर्ग सुपर किंग्स के पास 10.78 करोड़, प्रिटोरिया कैपिटल्स के पास 16.30 करोड़ और सनराइजर्स ईस्टर्न केप के पास 10.78 करोड़ रुपये बचे हैं. पार्ल रॉयल्स के पास 7.27 करोड़ और MI केप टाउन के पर्स में 5.76 करोड़ रुपये बचे हैं.

यह भी पढ़ें:

एशिया कप की प्राइज मनी से 7 गुना ज्यादा महंगी घड़ी पहनते हैं हार्दिक पांड्या, कीमत जान चकरा जाएगा सिर

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget