एक्सप्लोरर

IND vs AUS : ग्लेन मैक्सवेल ने बर्थडे पार्टी में कैसे तोड़ा अपना पैर? क्रिकेटर ने खुद किया खुलासा

India vs Australia : ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी टांग टूटने की घटना का खुलासा किया है. चोटिल होने के वजह से भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनका खेलना मुश्किल है.

Glenn Maxwell Revealed How He Broke His Leg: ऑस्ट्रेलिया के धांसू ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने बर्थडे पार्टी में अपनी टांग टूटने की घटना का खुलासा किया है. कंगारू खिलाड़ी का मानना है कि अगले साल भारत के टेस्ट दौरे के लिए उनके फिट होने की संभावना कम है. फिर भी इस खिलाड़ी ने उम्मीद नहीं छोड़ी है. बीते दिनों वह अपने दोस्त के 50वें जन्मदिन की पार्टी में शरीक हुए थे. जहां उनकी टांग टूटने की घटना हुई. इसके बाद वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए.

मैक्सवेल ने खुद किया खुलासा

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनप्लेबल पॉडकास्ट से बात करते हुए मैक्सवेल ने कहा, यह घटना एक दोस्त के घर के पिछवाड़े गीली सिंथेटिक घास पर हुई थी. मेरे एक साथी जो मेरे स्कूल टीचर भी हैं. हम किसी बात को लेकर हंस रहे थे और मैंने भागने का नाटक किया. अभी हम तीन या चार कदम चले थे और दोनों एक ही साथ एक ही समय पर फिसल गए. मेरा पैर थोड़ा फंस गया. दुर्भाग्य से मेरा दोस्त सीधे मेरे पैर पर जा गिरा. इस दौरान पैर चटक गया. मैंने इसके हर हिस्से को सुना और महसूस किया. यह काफी दर्दनाक था. मैं चिल्ला रहा था. प्लीज मुझे बताओ कि तुम लोग मजाक कर रहे हो. 

भारत के टेस्ट दौरे से बाहर रह सकते हैं मैक्सवेल

इस घटना के बाद मैक्सवेल को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. उन्हें स्वस्थ होने में कुछ महीने का वक्त लगेगा. ऐसे में वह अगले साल भारत दौरे पर टेस्ट सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया कुछ दिन बाद टीम की घोषणा करने वाला है. मैक्सवेल का कहना है कि टीम घोषणा के लिए टाइम लिमिट होती है. मैं इसका हिस्सा नहीं हो पाऊंगा. मुझे क्रिकेट खेलते हुए देखना होगा कि मैं कितना फिट हूं. अगर मुझे टीम में शामिल किया जाता है तो यह उनके लिए एक जोखिम होगा. 

यह भी पढ़ें :

PAK vs ENG: इंग्लैंड को नहीं पसंद आया पाकिस्तान का खाना, बेन स्टोक्स की टीम ने टेस्ट सीरीज के लिए नियुक्त किया पर्सनल शेफ

IND vs NZ T20 Live: नेपियर में हो रही है बारिश, मैच पर मंडराए संकट के बादल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget