एक्सप्लोरर

IPL 2025 Playoffs: RCB से हारने के बाद भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है राजस्थान रॉयल्स, जानिए कैसे

Rajasthan Royals playoff chances 2025: राजस्थान रॉयल्स गुरुवार को खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 11 रनों से हार गई. जानिए अब ये टीम प्लेऑफ में कैसे पहुंच सकती है.

How can Rajasthan Royals qualify for IPL 2025 playoffs: लगातार तीसरी बार हुआ जब राजस्थान रॉयल्स जीता हुआ मैच को हार गई. गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा मिले 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान अच्छी स्थिति में थी. 12 गेंदों में टीम को जीत के लिए 18 रन चाहिए थे लेकिन 19वें ओवर में जोश हेजलवुड ने लगातार 2 विकेट लेकर गेम पलट दिया. इसमें हेजलवुड ने सिर्फ 1 रन दिया. आरसीबी की ये अपने होम ग्राउंड पर पहली जीत है, जबकि राजस्थान की लगातार पांचवी हार. हालांकि अब भी राजस्थान की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बची हुई है.

जोश हेजलवुड ने 17वें ओवर में भी सिर्फ 6 ही रन दिए थे जबकि शिमरोन हेटमायर (11) के रूप में बड़ा विकेट भी लिया था. लेकिन इसके बाद भुवनेश्वर कुमार के ओवर में 22 रन आने से जीत का पलड़ा राजस्थान की ओर झुक गया था. इसके बाद हेजलवुड ने 19वें ओवर में ध्रुव जुरेल (47) और जोफ्रा आर्चर (0) को आउट कर राजस्थान के हाथों से जीत छीन ली.

राजस्थान रॉयल्स की लगातार पांचवी हार

राजस्थान टीम की ये लगातार पांचवी और इस सीजन की 7वीं हार है. 9 मैचों में टीम ने सिर्फ 2 ही मैच जीते हैं. पहला (vs SRH) और दूसरा मैच (vs KKR) हारने के बाद टीम ने तीसरे (vs CSK) और चौथे मैच (vs PBKS) में जीत दर्ज की थी लेकिन उसके बाद लगातार पांच मैच हार गई. अभी राजस्थान टीम अंक तालिका में 8वें नंबर पर है, उसके 4 अंक हैं. हैदराबाद और चेन्नई के भी 4-4 अंक हैं, लेकिन उसका नेट रन रेट उनसे थोड़ा अच्छा (-0.625) है.

राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2025 प्लेऑफ के लिए कैसे क्वालीफाई कर सकती है?

राजस्थान रॉयल्स का प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता अब अन्य टीमों पर निर्भर हो गया है. राजस्थान के अभी लीग स्टेज के 5 मैच बचे हुए हैं. इनमें से टीम को सभी 5 मैच जीतने होंगे, ताकि उनके 14 अंक हो जाए. आईपीएल इतिहास में कई बार 14 अंकों वाली टीम ने भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है. हालांकि इस सीजन ऐसा मुश्किल लग रहा है लेकिन राजस्थान को फिर भी उम्मीद करनी होगी कि ग्रुप चरण के अंत में चार अन्य टीमें 16 अंक तक न पहुंचें.

अभी अंक तालिका में पहले नंबर पर गुजरात, दूसरे पर दिल्ली, तीसरे पर बेंगलुरु और चौथे और मुंबई इंडियंस है. पंजाब और लखनऊ क्रमश पांचवे और छठे नंबर पर हैं. टॉप 3 टीमों के 12-12 अंक हो गए हैं, जबकि मुंबई, पंजाब और लखनऊ के 10-10 अंक हो चुके हैं.

राजस्थान रॉयल्स के आने वाले मैच

  • 28 अप्रैल: बनाम गुजरात टाइटंस
  • 1 मई: बनाम मुंबई इंडियंस
  • 4 मई: बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
  • 12 मई: बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
  • 16 मई: बनाम पंजाब किंग्स

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ड्रॉप हुए या मिला आराम? संजू सैमसन को लेकर BCCI ने तोड़ी चुप्पी, जिम्बाब्वे दौरे से बाहर रहने की बताई वजह
ड्रॉप हुए या मिला आराम? संजू सैमसन को लेकर BCCI ने तोड़ी चुप्पी, जिम्बाब्वे दौरे से बाहर रहने की बताई वजह
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, ZIM टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
IND vs ENG 3rd T20I: क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट
क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट
IND VS ENG: रवि बिश्नोई बाहर? क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा नंबर 3 पर खेलने का मौका, जानिए क्यों हो रही ये बातें
रवि बिश्नोई बाहर? क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा नंबर 3 पर खेलने का मौका, जानिए क्यों हो रही ये बातें

वीडियोज

Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
Karur Stampede: करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, ZIM टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Mughal Era Markets: मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
Embed widget