एक्सप्लोरर

वैरिएशन का इस्तेमाल पहले से बेहतर कर रहा हूं: युजवेंद्र चहल

भारत की हालिया सफलता की मुख्य वजह रहे लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कहा है कि वह समय के साथ और ज्यादा से ज्यादा मैच खेल एक चतुर गेंदबाज बन गए हैं.

भारत की हालिया सफलता की मुख्य वजह रहे लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कहा है कि वह समय के साथ और ज्यादा से ज्यादा मैच खेल एक चतुर गेंदबाज बन गए हैं. जिम्बाब्वे के खिलाफ 2016 में डेब्यू करने वाले चहल ने साथ ही कहा कि उनकी और चाइनमैन कुलदीप यादव की जोड़ी इसलिए सफल है क्योंकि दोनों के बीच तालमेल अच्छा है.

चहल भारत की विश्व कप टीम का हिस्सा हैं और 30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में शुरू हो रहे क्रिकेट के महाकुंभ में भारत की सफलता कई हद तक स्पिन पर निर्भर करेगी क्योंकि टूर्नामेंट के दूसरे हाफ में गर्मी के कारण विकेट सूखे मिलेंगे और स्पिनरों के मददगार होंगे.

चहल ने हालिया दौर में अच्छी सफलता हासिल की है लेकिन वह इसका श्रेय महेंद्र सिंह धोनी को देना नहीं भूलते.

चहल ने कहा, "माही भाई (धोनी) ने हमारी काफी मदद की है. वह हमें बताते हैं कि विकेट किस तरह से खेलेगी. इससे हमें पता चल जाता है कि क्या करना है, हमारा समय इस बात को पता करने में नहीं जाता. मेरे और कुलदीप के लिए यह एक बड़ा प्लस प्वांइट है."

धोनी कई बार स्टम्प माइक में यह बताते हुए कैद हुए हैं कि चहल और कुलदीप को कहां गेंद फेंकनी चाहिए. धोनी के अलावा चहल टीम के कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा को भी सफलता की वजह बताते हैं.

उन्होंने कहा, "धोनी के अलावा, विराट और रोहित भी हमारी मदद करते हैं. मेरे हिसाब से हमारी टीम में हर कोई अपना कप्तान है और एक दूसरे की मदद करता है. इसलिए मेरे और कुलदीप के लिए यह अच्छा है कि हम इस तरह के ड्रेसिंग रूम में आए जहां इतने अनुभवी खिलाड़ी हैं."

चहल और कुलदीप ने भारत को साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में मिली सफलता में अहम रोल निभाया था. इन दोनों ने अभी तक 45 वनडे मैचों में 159 विकेट लिए हैं. भारत ने इंग्लैंड में खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की थी और चहल इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर रहे थे.

28 साल के इस खिलाड़ी ने कहा कि उन्होंने अपनी गेंदबाजी में कोई बदलाव नहीं किया है, "मैं वही करता आ रहा हूं जो में सालों से करता आ रहा था. मैंने अपनी गेंदबाजी में ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं. वैरिएशन एक जैसे होते हैं, लेकिन अब मैं उन्हें इस्तेमाल करने में और परिपक्व हो गया हूं."

चहल साथ ही खेल के अन्य विभाग में भी काम कर रहे हैं.

उन्होंने कहा, "मैं अपनी फील्डिंग और बल्लेबाजी पर काम कर रहा हूं. मुझे हमेशा से लगता है कि आपको अपने खेल में कुछ न कुछ शामिल करना चाहिए और मैं इसी तरह की कोशिश कर रहा हूं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget