एक्सप्लोरर

Haseeb Hameed ने शतक जड़कर मनाया इंग्लैंड की टीम में वापसी का जश्वन, भारत के खिलाफ ही बने थे हीरो

IND Vs ENG: ओपनर हसीब हमीद ने पांच साल बाद इंग्लैंड की टीम में हुई वापसी का जश्न शतक जड़कर मनाया है. हसीब हमीद को भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए टीम में चुना गया है.

इंग्लैंड के ओपनर हसीब हमीद की पांच साल बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है. हमीद को भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए चुना गया है. हमीद ने भारत के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में शतक जड़कर ही नेशनल टीम में वापसी का जश्न मनाया है. काउंटी सिलेक्ट इलेवन की ओर से तीन दिन के प्रैक्टिस मैच में हमीद ने 246 गेंदों में 112 रन बनाए

हमीद के शतक की बदौलत ही काउंटी सिलेक्ट इलेवन दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक सम्मानजनक स्थिति में नज़र आ रहा है. काउंटी सिलेक्ट इलवेन ने 56 रन पर ही चार विकेट गंवा दिए थे. हमीद ने लिंडन जेम्स (27) के साथ पांचवें विकेट के लिए 75 रन जोड़े.  हमीद का पारी में 13 चौके शामिल रहे.

हमीद पहली बार चर्चा उस वक्त आए थे जब 2016 में इंग्लैंड की टीम भारत का दौरा कर रही थी. 19 साल की उम्र में हमीद को इंग्लैंड की ओर से डेब्यू करने का मौका मिला था. अपने डेब्यू टेस्ट में ही अर्धशतक जड़कर हमीद ने सभी को खूब प्रभावित किया. 

हमीद ने हासिल किया अपना फॉर्म

लेकिन उसी दौरे पर हमीद तीन मैच खेलने के बाद चोटिल हो गए. इस बीच घरेलू क्रिकेट में फॉर्म ने भी हमीद का साथ छोड़ दिया और उन्हें इंग्लैंड की टीम के लिए अनदेखा किया जाने लगा. लेकिन इस साल काउंटी क्रिकेट में हमीद अच्छे फॉर्म में नज़र आ रहे हैं और इसी वजह से पांच साल के लंबे अंतराल के बाद उनकी इंग्लैंड की टीम में वापसी हुई है.

प्रैक्टिस मैच की बात करें तो दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत मजबूत स्थिति में नज़र आ रहा है. भारत के पहली पारी के 311 रन के जवाब में काउंटी सिलेक्ट इलेवन 9 विकेट के नुकसान पर 220 रन बना चुका है. काउंटी सिलेक्ट इलेवन भारत से पहली पारी के आधार पर 91 रन पीछे है. 

भारत के गेंदबाज प्रैक्टि मैच में शानदार फॉर्म में नज़र आ रहे हैं. उमेश यादव ने अब तक तीन विकेट हासिल किए हैं. मोहम्मद सिराज भी बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए दो विकेट ले चुके हैं जबकि बुमराह के खाते में एक विकेट गया है.

IND Vs County XI: मोहम्मद सिराज और उमेश यादव की शानदार गेंदबाजी, काउंटी 11 के खिलाफ भारत की पकड़ मजबूत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget