एक्सप्लोरर

आईपीएल-10 में वापसी कर सकते हैं हर्षा भोगले

 


 


 


आईपीएल-10 में वापसी कर सकते हैं हर्षा भोगले

कोलकाता: जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10 वें संस्करण में लौटने की चर्चा हो रही है. लेकिन सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्‍स ने कहा कि भोगले मैदान पर शायद ही दिखें, लेकिन मैच के पहले और बाद में होने वाले आईपीएल एक्सट्रा इनिंग्स शो में स्टूडियो में जरूर नजर आएंगे. अगर भोगले आईपीएल में दिखते हैं, तो वह एक साल बाद वापसी करेंगे. 


 


भोगले की कुछ बातें भारतीय टीम के कुछ सदस्यों और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को नागवार गुजरी थीं और उन्हें कमेंट्री करने से रोक दिया गया था. सोनी स्पोर्ट्स के भारत के कार्यकारी उपाध्यक्ष प्रसाना कृष्णन ने मंगलवार को कहा, "हमने इससे पहले भी उनके साथ काम किया है. वह बीसीसीआई की कमेंट्री टीम के साथ काम करते थे. पिछले साल वह नहीं थे, लेकिन उससे पहले वह बीसीसीआई के साथ थे."


 


उन्होंने कहा, "मुख्य अंग्रेजी कमेंट्री बीसीसीआई द्वारा मैच स्थल से की जाएगी. अन्य भाषाओं में और एक्सट्रा इनिंग्स शो के लिए हम स्टूडियो से अलग से प्रसारण करेंगे. इसलिए यातायात, सामान और अलग-अलग स्थल होने के कारण एक इनसान के लिए जो मैदान पर हो, उसके लिए स्टूडियो में ज्यादा दिनों तक रहना मुश्किल होता है."


 


कृष्णन ने कहा, "हर्षा कुछ समय के लिए स्टूडियो में हमारे साथ रह चुके हैं. इस साल हमें उम्मीद है कि वह वापसी करेंगे. मेरे लिए इस पर बोलना सही नहीं होगा, लेकिन वह टीम का हिस्सा रहेंगे."


 


भोगले ने पिछले साल भारतीय टीम की आलोचना की थी जिसके बाद अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भोगले को निशाने पर लिया था. उनके ट्वीट को भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रीट्वीट किया था. विराट कोहली और मुरली विजय ने भोगले की शिकायत बीसीसीआई से की थी.


 


इसके बाद भोगले को आईपीएल-9 के अंतिम पड़ाव से हटा दिया गया था. भोगले ने इसके बाद कहा था कि इसके लिए कोई साफ कारण नहीं बताया गया है. उन्होंने कहा था, "किसी ने मुझे कुछ नहीं कहा. मुझे अभी तक इसके पीछे कोई कारण नहीं बताया गया है. मुझे सिर्फ बीसीसीआई के फैसले के बारे में बताया गया था."


 


कृष्णन ने कहा कि बीसीसीआई को इससे कोई परेशानी नहीं है. उन्होंने कहा, "हमारे भोगले के साथ काम करने को लेकर उन्हें परेशानी नहीं है." कृष्णन ने नवजोत सिंह सिद्धू के आईपीएल में कमेंट्री करने को लेकर कहा है कि उनकी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है.


 


सिद्धू को पंजाब के नए मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अपनी मंत्रिमंडल में जगह दी है. ऐसे में उनके आईपीएल में कमेंट्री करने की संभावना कम है. उन्होंने कहा, "सिद्धू की उपलब्धता पर अभी भी सवालिया निशान है. वह पिछले साल जितने दिनों के लिए थे, उतने समय के लिए वह इस बार नहीं होंगे. यह अब सिर्फ उनके ऊपर निर्भर करता है."


 


कृष्णन ने कहा कि हाल ही में संन्यास लेने वाले खिलाड़ियों को अलग-अलग फ्रेंचाइजी से जुड़ जाना, उन्हें आईपीएल में कमेंट्री बॉक्स में लाने में बाधक है. उन्होंने कहा, "आईपीएल में हमारे लिए एक और जो चुनौती है, वह पूर्व खिलाड़ियों का फ्रेंचाइजी से जुड़ जाना."


 


बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरव गांगुली जून में होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी में कमेंट्री कर सकते हैं. उनके आईपीएल में कमेंट्री करने के सवाल पर कृष्णन ने कहा, "सौरव गांगुली प्रशासक हैं. आईसीसी अलग चीज है. बीसीसीआई द्वारा आयोजित किए जाने वाले टूर्नामेंट में मुझे नहीं लगता कि वह आएंगे."


 


आईपीएल का प्रसारण इस बार पांच भाषाओं तमिल, तेलगु, कन्नड़, बांग्ला और हिंदी में किया जाएगा. 


 




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास, बाबर ने खेला विनिंग शॉट
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget