एक्सप्लोरर

हरमनप्रीत कौर ने कहा- खिताब जीतने के लिए एक-दो खिलाड़ियों के भरोसे नहीं रह सकते

2018 में खेले गए वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने सेमीफाइनल का सफर तय किया था. इस बार इंडिया की कोशिश खिताब अपने नाम करने की है.

IND Vs AUS: महिला विश्व कप में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले मैच से अपने सफर का आगाज करेगी. भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा है कि उनकी टीम विश्व कप में एक या दो खिलाड़ियों के भरोसे नहीं रह सकती. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जीत के लिए उन्हें एक टीम के तौर पर खेलना होगा. भारत अभी तक इस टूर्नामेंट के फाइनल तक नहीं पहुंच सकी है. भारत ने हालांकि तीन बार सेमीफाइनल में जगह बनाई है. 2018 में खेले गए टूर्नामेंट के बीते संस्करण में भारत सेमीफानल में ही हार कर बाहर हो गया था. उन्होंने कहा, "अगर आप एक टीम के तौर पर अच्छा करना चाहते हैं तो आपको एक साथ खेलना होगा और अपनी टीम के लिए अच्छा करना होगा." उन्होंने कहा, "बीते टूर्नामेंट्स से हमने सीखा है कि जीत के लिए हम एक या दो खिलाड़ियों के भरोसे नहीं रह सकते. अगर आपको विश्व कप जैसा टूर्नामेंट जीतना है तो आपको एक टीम के तौर पर खेलना होगा और हम यही करना चाहते हैं." टीम में कई युवा खिलाड़ी आई हैं और इसी कारण टीम की औसत आयु देखी जाए तो वह 22.8 निकलती है. इस पर कप्तान ने कहा, "युवा खिलाड़ी मानसिक तौर पर तरोताजा होती हैं. वह नहीं जानती की वह किस दबाव का सामना करने वाली हैं. वह क्रिकेट खेलना पसंद करती हैं और इसलिए वह टीम में हैं और वह निश्चित तौर पर खेल का लुत्फ ले रही हैं." हरमनप्रीत अभी तक सभी टी-20 विश्व कप का हिस्सा रही हैं. उन्होंने अपनी टीम से खेल का आनंद लेने की अपील की है. उन्होंने कहा, "हम निश्चित तौर पर खेल का लुत्फ ले रहे हैं. एक क्रिकेटर के तौर पर आप जब नहीं खेलते हो तो आप इन तरह की चीजों को याद करते हो."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
क्रिकेट में क्या होती है रिवर्स बॉलिंग? अब क्यों गेंदबाज नहीं करते इसका इस्तेमाल
क्रिकेट में क्या होती है रिवर्स बॉलिंग? अब क्यों गेंदबाज नहीं करते इसका इस्तेमाल

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget