एक्सप्लोरर

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या की टेस्ट क्रिकेट में होगी वापसी? भारतीय ऑलराउंडर ने कसी कमर

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या की टेस्ट क्रिकेट में वापसी को लेकर कयास लगाए जाने शुरू हो गए हैं. हार्दिक ने अपनी एक पोस्ट के जरिए रेड बॉल क्रिकेट में वापसी का हिंट दिया है.

Hardik Pandya Test Cricket: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने टीम इंडिया के लिए आखिरी टेस्ट सितंबर, 2018 में खेला था. मौजूदा वक्त में हार्दिक सिर्फ व्हाइट बॉल क्रिकेट पर फोकस कर रहे हैं. अगर इंजरी हटा दी जाए तो हार्दिक लगातार टीम इंडिया के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट खेल रहे हैं, लेकिन अचानक से हार्दिक की रेड बॉल क्रिकेट में वापसी को लेकर चर्चा तेज हो गई. तो यह चर्चा क्यों तेज हुई? आइए जानते हैं. 

दरअसल हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्ट शेयर की, जिसमें वह बॉलिंग और बैटिंग का अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं. हार्दिक ने जो तस्वीरें साझा की हैं वो पहली नजर में देखने पर तो साधारण दिख रही हैं, लेकिन अगर आप उन्हें गौर से देखेंगे तो बॉलिंग करते वक्त हार्दिक के हाथ में रेड बॉल नजर आ रही है. इसके अलावा बैटिंग करते वक्त उनके बल्ले के सामने रेड बॉल दिख रही है. 

हार्दिक के हाथ में रेड बॉल को देखते ही उनके टेस्ट क्रिकेट में वापसी को लेकर कयास लगाए जाने लगे. हार्दिक की पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "टेस्ट मैच के लिए तैयार." एक दूसरे यूजर ने लिखा, "टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में शानदार वापसी." 

हालांकि ये साफ नहीं हो सका है कि हार्दिक रेड बॉल से अभ्यास क्यों कर रहे हैं. इन दिनों खेली जा रही दिलीप ट्रॉफी में हार्दिक पांड्या नहीं खेल रहे हैं. अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या हार्दिक टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं? तो इसका जवाब फिलहाल तो साफ नहीं हो पाया. अब देखना दिलचस्प होगा कि हार्दिक टेस्ट टीम में वापसी करते हैं या नहीं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hardik Himanshu Pandya (@hardikpandya93)

अब तक ऐसा रहा हार्दिक का टेस्ट करियर 

बता दें कि हार्दिक पांड्या ने अब तक अपने करियर में 11 टेस्ट खेल लिए हैं. इन मैचों की 18 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 31.29 की औसत से 532 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 4 अर्धशतक शामिल रहे. इसके अलावा 19 पारियों में बॉलिंग करते हुए 17 विकेट अपने नाम किए. 

 

ये भी पढ़ें...

IND Playing 11: सरफराज खान बैठेंगे बाहर, केएल राहुल को मिलेगा मौका? बांग्लादेश के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget