एक्सप्लोरर

Hardik Pandya Instagram: 25 मिलियन से ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोवर्स वाले दुनिया के सबसे युवा क्रिकेटर बने हार्दिक पांड्या

Hardik Pandya Instagram Followers: हार्दिक पांड्या के इंस्टाग्राम फॉलोवर्स की संख्या 25 मिलियन से ज्यादा हो गई है. उन्होंने इस मौके पर एक पोस्ट शेयर करके फैन्स का धन्यवाद किया है.

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या ने 6 मार्च को यानी आज एक नई उपलब्धि हासिल कर ली है. हार्दिक ने ये नई उपलब्धि क्रिकेट के मैदान पर नहीं बल्कि सोशल मीडिया के एक प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हासिल की है. इंस्टाग्राम पर हार्दिक के फॉलोवर्स की संख्या अब 25 मिलियन के पार हो गई है और ऐसा कारनामा करने वाले वह दुनिया के सबसे युवा क्रिकेटर बन गए हैं.

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या क्रिकेट के मैदान पर तो हमेशा एक्टिव रहते ही है, उसके साथ-साथ वह इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहते हैं. हार्दिक पांड्या आय दिन अपनी पत्नी, बच्चे, भाई, और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ इंस्टाग्राम पर कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं. इसके अलावा पिछले कुछ दिनों में हार्दिक पांड्या क्रिकेट के साथ-साथ अपने फैमिली फंक्शन में भी काफी व्यस्त रहे हैं. इसी वजह से उनके अकाउंट पर फॉलोवर्स की संख्या काफी तेजी से बढ़ी है. 

25 मिलियन से ज्यादा हुई फॉलोवर्स की संख्या

इस वक्त हार्दिक के इंस्टाग्राम फॉलोवर्स की संख्या दुनियाभर के कुछ ग्लोबल स्टार्स जैसे राफेल नडाल, रोजर फेडरर, मैक्स वेरस्टैपेन और एर्लिंग हलांड से भी ज्यादा है. हार्दिक ने इस मौके पर अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें उनकी वाइफ उनसे 25 सवाल पूछ रही है. 

हार्दिक ने अपने इस पोस्ट में लिखा कि, मेरे सभी फैन्स को इस प्यार के लिए धन्यवाद. मेरा हरेक फैन मेरे लिए बहुत स्पेशल है और मैं उन्हें इतने सालों तक लगातार सपोर्ट करने और प्यार देने के लिए दिल से धन्यवाद करता हूं. इसके आगे हार्दिक ने अपने पोस्ट में लिखा कि, मेरी खूबसूरत पत्नी नताशा 25 मिलियन फॉलोवर्स की खुशी को सेलिब्रेट करने के लिए मुझसे 25 सवाल पूछ रही है. 

आपको बता दें कि हार्दिक की लोकप्रियता में आईपीएल 2022 के बाद से काफी उछाल आया है. आईपीएल 2022 में हार्दिक पहली बार एक नई टीम गुजरात टाइटन्स के कप्तान बने और टीम को पहली बार में ट्रॉफी दिलवा दी. उसके बाद टीम इंडिया के लिए भी हार्दिक ने काफी बढ़िया प्रदर्शन किया. वह गेंद और बल्ले के साथ-साथ बढ़िया कप्तानी भी कर रहे हैं. इसी वजह से उन्हें व्हाइट बॉल क्रिकेट का भी उप-कप्तान बना दिया गया है. 

यह भी पढ़ें:

Sania Mirza: इरफान पठान ने शेयर किया सानिया की रिटायरमेंट पार्टी का वीडियो, दिल जीत लेगा टेनिस खिलाड़ी का जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget