एक्सप्लोरर

IND vs BAN: हार्दिक पांड्या की चोट गंभीर, स्कैन के लिए हॉस्पिटल भेजा गया, फील्ड पर नहीं आएंगे वापस

Hardik Pandya: टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या गेंदबाजी करते वक्त चोटिल हो गए. जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा. वह अपना ओवर तक पूरा नहीं कर पाए.

Hardik Pandya Injury: भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. दोनों टीमें पुणे में आमने-सामने है. बांग्लादेश की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है. वहीं, भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या गेंदबाजी करते वक्त चोटिल हो गए. जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा.

हार्दिक पांड्या बांग्लादेश की पारी का नौवां ओवर करने आए. लेकिन वह इस ओवर की महज 3 गेंद डाल पाए. फिर इसके बाद भारतीय ऑलराउंडर को मैदान छोड़कर जाना पड़ा. विराट कोहली ने हार्दिक पांड्या का ओवर पूरा किया.

आज दोबारा मैदान पर नहीं आएंगे हार्दिक पांड्या

वहीं, भारतीय फैंस के लिए अच्छी खबर नहीं है. भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को चोट के बाद हॉस्पिटल भेजा गया है. हार्दिक पांड्या की हॉस्पिटल में स्कैन होगी. इसके साथ ही अब आज हार्दिक पांड्या दोबारा मैदान पर नहीं दिखेंगे. यह भारत के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि क्या अगले मैच तक हार्दिक पांड्या फिट हो पाएंगे?

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है बांग्लादेशी टीम

वहीं, भारत-बांग्लादेश मुकाबले की बात करें तो बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हौसेन शंटो ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इस मुकाबले में बांग्लादेश के नियमित कप्तान शाकिब अस हसन नहीं खेल रहे हैं. पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरूआत शानदार रही. बांग्लादेश के ओपनर तंजीद हसन और लिटन दास ने पहले विकेट के लिए 14.4 ओवर में 93 रन जोड़े. इसके बाद तंजीद हसन 43 गेंदों पर 51 रन बनाकर पवैलियन लौटे. तंजीद हसन को कुलदीप यादव ने अपना शिकार बनाया. तंजीद हसन की जगह नजमुल हौसेन शंटौ बल्लेबाजी करने आए हैं. इस वक्त बांग्लादेश के लिए नजमुल हौसेन शंटौ और लिटन दास क्रीज पर हैं. लिटन दास 48 गेंदों पर 41 रन बनाकर खेल रहे हैं. जबकि नजमुल हौसेन शंटौ 6 गेंदों पर 2 रन बनाकर क्रीज पर हैं. नजमुल हौसेन शंटौ और लिटन दास के बीच 10 गेंदों पर 4 रनों की साझेदारी हुई है. भारत के लिए एकमात्र कामयाबी कुलदीप यादव को मिली है.

ये भी पढ़ें-

WPL 2024: विमेंस प्रीमियर लीग 2024 के लिए दिल्ली-गुजरात की टीमें रीटेन हुईं ये प्लेयर्स, जानें किसे-किसे किया गया बाहर

IND vs BAN: रोहित शर्मा से प्लेइंग-11 चुनने में हुई बड़ी गलती? स्पिनर्स वाली पिच पर आर अश्विन को नहीं दिया मौका 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिखर धवन हुए गुस्से से आगबबूला, टी20 लीग पर 'लीगल एक्शन' की धमकी
शिखर धवन हुए गुस्से से आगबबूला, टी20 लीग पर 'लीगल एक्शन' की धमकी
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
जोधपुर पंचायत चुनाव: किसका पलड़ा रहेगा भारी? 196 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
जोधपुर पंचायत चुनाव: किसका पलड़ा रहेगा भारी? 196 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget