एक्सप्लोरर

हार्दिक पांड्या ने पेश किया वापसी का दावा, इस टूर्नामेंट में लगाया एक और शतक

20 छक्कों की सज़ी इस पारी मे पांड्या ने सिर्फ 14 ही रन दौड़ कर लिए. बाकी के सभी रन उन्होंने बाउंड्रीज़ यानि की चौके-छक्कों से बनाए.

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने जब से क्रिकेट के मैदान पर चोट के बाद वापसी की है. तभी से वो सुर्खियों में बनें हुए हैं. उनके बल्ले से एक के बाद एक तूफानी पारी निकल रही है. ऐसा लग रहा है जैसे वो इतने दिन मैदान से दूर रहने का गुस्सा गेंदबाज़ों पर उतार रहे हैं. अब एक बार फिर से पांड्या  के बल्ले का कमाल देखने को मिला. पांड्या इन दिनों डॉ. डी.वाई. पाटिल (D Y Patil) टी20 कप में खेल रहे हैं. इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में रिलायंस वन (Reliance one) टीम के लिए खेलते हुए उन्होंने सिर्फ 55 गेंदों पर नॉटआउट 158 रनों की पारी खेली, इस दौरान उन्होंने 20 छक्के ठोक दिए इसके साथ ही साथ उन्होंने 6 चौके भी जड़े. इस पारी के दौरान पांड्या का स्ट्राइक रेट 287.27 रहा. उन्होंने इस तूफानी पारी की बदौलत उनकी टीम रिलायंस वन 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 238 रनों का पहाड़ सा स्कोर खड़ा कर दिया.

दौड़ कर लिए सिर्फ 14 रन

पांड्या की इस पारी की सबसे खास बात ये रही कि उन्होंने सिर्फ 14 ही रन दौड़ कर लिए. बाकी के सभी रन उन्होंने बाउंड्रीज़ से बनाए.

पहले भी जड़ा शतक

पांड्या का बल्ला इन दिनों शतक पर शतक बरसा रहा है. उन्होंने इस मैच से पहले भी एक शतकीय पारी खेली थी और मजेदार बात ये है कि उस मैच में भी उनका ताबड़तोड़ अंदाज़ देखने को मिला था. मंगलवार को पांड्या ने सिर्फ 39 गेंदों में 105 रनों की आतिशी पारी खेली थी. इतना ही नहीं बल्ले से कहर बरपाने वाले पांड्या ने गेंद से भी कमाल करते हुए पांच विकेट चटकाए थे.

चोट के बाद धमाकेदार वापसी

पांड्या ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच अक्टूबर में द.अफ्रीका के खिलाफ खेला था. इसके बाद उनकी लोअर बैक में तकलीफ बढ़ गई थी. इसी चोट की वजह से उन्हें लंदन में सर्जरी करवानी पड़ी थी. जिसके बाद से वो क्रिकेट से दूर थे. सर्जरी के बाद वो बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट अकेडमी (एनसीए) में रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम में शामिल हुए थे और अब जब वो पूरी तरह से फिट हो गए हैं तो वो अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से धमाल मचा रहे हैं. खास बात ये है कि वो गेंदबाज़ों की जमकर धुलाई करते हुए शतक पर शतक तो जमा ही रहे हैं. इसके साथ ही साथ वो अपनी गेंदबाज़ी से बल्लेबाज़ों के होश भी उड़ा रहे हैं.

कब होगी पांड्या की वापसी?

पांड्या एक के बाद एक धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं और द. अफ्रीका के खिलाफ 12 मार्च से शुरू होने वाली वनडे सीरीज़ के लिए भी मजबूती से अपना दावा भी ठोक रहे हैं. सिलेक्टर्स भी पांड्या का ये प्रदर्शन देख रहे हैं और उम्मीद की जानी चाहिए कि पांड्या के फैंस उन्हें 12 मार्च से खेली जाने वाले वनडे सीरीज़ में खेलते देखेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget