एक्सप्लोरर

'जर्सी नंबर 10' पर शार्दुल ठाकुर को मिला हरभजन सिंह का साथ


जर्सी नंबर 10' पर शार्दुल ठाकुर को मिला हरभजन सिंह का साथ

नई दिल्ली: 2016 से भारतीय टीम का हिस्सा रहे शार्दुल ठाकुर को आखिरकार श्रीलंका के खिलाफ चौथे मुकाबले में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला. इसी के साथ शार्दुल ठाकुर 50 ओवर फार्मेट में भारत के लिए खेलने वाले 218वे खिलाड़ी बन गए. शार्दुल ठाकुर ने डेब्यू के दौरान संयमित गेंदबाज़ी करते हुए 7 ओवरों में 26 रन देकर 1 विकेट चटकाया. लेकिन प्रदर्शन की जगह शार्दुल एक विवाद की वजह से चर्चा में आ गए. 


25 वर्षीय इस तेज गेंदबाज ने मैच में 10 नम्बर की जर्सी पहन रखी थी. जिसे कभी भारतीय टीम के लिए सचिन तेंदुलकर पहना करते थे. सचिन के रिटायरमेंट के साथ बीसीसीआई ने इस 10 नम्बर की जर्सी को भी रिटायर करने की बात कही थी. 


लेकिन एक बार फिर ये जर्सी मैदान पर नज़र आई. जिसके बाद शार्दुल को 10 नंबर की जर्सी में देखकर सचिन के फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लगे. लेकिन इस पूरे विवाद में अब टीम इंडिया के टर्बनेटर हरभजन सिंह शार्दुल के समर्थन में उतर आए हैं. हरभजन, सचिन के काफी अच्छे दोस्त हैं और इस मामले में उन्होंने शार्दुल का साथ दिया.


हरभजन ने कहा कि 'जर्सी पहनने में शार्दुल की क्या गलती है. सचिन को खलते देखते ही वह बड़ हुआ और उसका भी सपना रहा होगा कि वो 10 नम्बर की जर्सी पहन कर टीम इंडिया के लिए खेले जिसके लिए उसने कड़ी मेहनत की है. ये उसका तरीका हो सकता है सचिन पाजी को ट्रीब्यूट देने का या ये उसका लकी नम्बर भी हो सकता है.'


हरभजन ने कहा कि 'सबका अपना तरीका है सचिन को सम्मान देने का जबतक सचिन खेलते रहे किसी ने भी 10 नम्बर जर्सी नहीं पहनी. सचिन की सम्मान केवल इस से कम नहीं हो जाता कि कोई वो जर्सी पहन ले. ये बोर्ड का निर्णय होना चाहिए की वो जर्सी को रिटायर करे या रखे. अगर आप सचिन से पूछेंगे तो उन्हें भी इस बात से कोई दिक्कत नहीं होगी की कोई ये जर्सी पहने.'


हरभजन ने कहा कि 'उन्हें इस बात से कोई दिक्कत नहीं है कि कोई सचिन की जर्सी पहने. इस तरह से तो लोग कल को ये भी कहने लगेंगे की किसी को भी सहवाग के 45 नम्बर, धोनी के 7 नम्बर को भी कोई ना पहने.' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऋषभ पंत की टीम इंडिया में एंट्री, हैरान हुआ यह दिग्गज; कहा- 'मेरी राय में...'
ऋषभ पंत की टीम इंडिया में एंट्री, हैरान हुआ यह दिग्गज; कहा- 'मेरी राय में...'
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
ईशान किशन ने रचा इतिहास, किंग कोहली वाली खास लिस्ट में बनाई जगह
ईशान किशन ने रचा इतिहास, किंग कोहली वाली खास लिस्ट में बनाई जगह
2027 WC के लिए टीम में हो 17 खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया की ICC से मांग
2027 WC के लिए टीम में हो 17 खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया की ICC से मांग

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget