एक्सप्लोरर

INDvsZIM: नई टीम के साथ नई चुनौती को तैयार कप्तान धोनी

महेंद्र सिंह धोनी ने ज्यादातर सीमित ओवरों के विशेषज्ञ खिलाड़ियों की ही अगुवाई की है लेकिन कल से यहां शुरू होने वाली संक्षिप्त सीरीज के पहले वनडे में जिम्बाब्वे के खिलाफ नये लुक वाली भारतीय क

INDvsZIM: नई टीम के साथ नई चुनौती को तैयार कप्तान धोनी

हरारे: महेंद्र सिंह धोनी ने ज्यादातर सीमित ओवरों के विशेषज्ञ खिलाड़ियों की ही अगुवाई की है लेकिन कल से यहां शुरू होने वाली संक्षिप्त सीरीज के पहले वनडे में जिम्बाब्वे के खिलाफ नये लुक वाली भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी करना उनके लिये एक अलग तरह की चुनौती होगी.



पिछले कुछ वर्षों से जिम्बाब्वे में सीरीज में हमेशा सीमित ओवरों के मैच होते हैं जो आईपीएल के बाद खेले जाते हैं जिसमें बीसीसीआई अपनी ‘बेंच स्ट्रेंथ’ आजमाने के लिये दूसरे दर्जे की टीम भेजती है.



दूसरे दर्जे की टीम ने हालांकि 2013 और 2015 में क्रमश(5-0) और (3-0) से वाइटवाश किया है.



इस बार भी कुछ अलग होने की संभावना नहीं है. 15 खिलाड़ियों की टीम में ऐसे पांच खिलाड़ी हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय आगाज नहीं किया है लेकिन धोनी के कारण उन्हें विशेष अहमियत मिल रही है जो 11 साल लंबे अंतराल के बाद अफ्रीकी देश से खेल रहे हैं.



पिछली बार धोनी 2005 में जिम्बाब्वे में खेले थे, तब उनका अंतरराष्ट्रीय करियर महज छह महीने का था और सौरव गांगुली भारतीय टीम के कप्तान थे.



लेकिन टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद अब हालात अलग हैं और विराट कोहली की पिछले छह महीने की फार्म से उनके कप्तानी से हटाये जाने की बातें चल रही हैं.



वह भले ही अभी अपनी कप्तानी को बचाने के लिये नहीं जूझ रहे हों लेकिन जिम्बाब्वे में शुरू होने वाला इस तरह का दौरा किसी भी शीर्ष क्रिकेटर के लिये अजीब स्थिति हो सकती है. 



सीरीज में जीत कुछ जश्न मनाने जैसी नहीं होगी क्योंकि हर कोई इसकी उम्मीद कर रहा होगा लेकिन अगर कोई नतीजा उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा तो यह एक तरह से सदमे जैसा होगा जो झारखंड का यह खिलाड़ी इस समय नहीं चाहेगा. भारत का इस साल टेस्ट मैचों में घरेलू कार्यक्रम काफी व्यस्त है, जिसमें न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ कुछ वनडे और टी20 भी हैं. इसलिये धोनी अगले कुछ महीनों में ज्यादा क्रिकेट नहीं खेलेंगे. भारतीय टीम इस दौरे के बाद वेस्टइंडीज का टेस्ट दौरा करेगी.



अगर टीम को देखें तो धोनी और बाकी अन्य सदस्यों के बीच अंतर काफी है. धोनी ने 275 वनडे खेले हैं जबकि बाकी खिलाड़ियों ने मिलकर 83 मुकाबले ही खेले हैं.



अगर आप अंबाती रायुडू(31 मैच) और अक्षर पटेल(22 मैच) की भागीदारी को निकाल दें तो सात अन्य खिलाड़ियों के नाम सिर्फ कुल 30 ही मैच हैं.



इसके साथ ही केएल राहुल को छोड़ दें तो टीम का कोई भी युवा खिलाड़ी टेस्ट श्रृंखला के लिये वेस्टइंडीज के लिये फ्लाइट नहीं पकड़ रहा है. मनीष पांडे जानते हैं कि यह उनके लिये सुरेश रैना के स्थान पर दावा करने का मौका होगा. ऐसा ही करूण नायर के साथ है, जो अपनी आईपीएल में अच्छी फार्म को अंतरराष्ट्रीय मैच में अच्छे स्कोर में तब्दील करना चाहेंगे. 



अक्षर के पास आलोचकों को यह दिखाने का मौका होगा कि वह अलग तरह के स्पिनर से कहीं अधिक हैं जबकि रायुडू भी पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के बाद अपने खोये आत्मविश्वास को हासिल करना चाहेंगे. वहीं जिम्बाब्वे की टीम में पिछले कुछ वर्षों से समस्या लगातार अच्छा नहीं खेल पाना है. फिर भी वुसिमुजी सिबांडा, एल्टन चिगुम्बुरा, हैमिल्टन मास्काद्जा, सिंकदर रजा, क्रेग इर्विन और सीन विलियम्स कुछ जाने पहचाने नाम है जो काफी समय खेल चुके हैं और युवा भारतीय टीम के लिये कुछ समस्यायें खड़ी कर सकते हैं.



टीमें इस प्रकार हैं: 


भारत: महेंद्र सिंह धोनी :कप्तान और विकेटकीपर:, के एल राहुल, फैज फजल, मनीष पांडे, करूण नायर, अंबाती रायुडू, केदार जाधव, मंदीप सिंह, रिषि धवन, जसप्रीत बुमरा, जयंत यादव, युजवेंद्र चाहल, जयदेव उनादकट, धवल कुलकर्णी, अक्षर पटेल.


जिम्बाब्वे: ग्रीम क्रीमर :कप्तान:, टेंडाई चतारा, चामू चिभाभा, एल्टन चिगुम्बुरा, टेंडाई चिसोरो, क्रेग इर्विन, नेविल मादजिवा, टिमीसेन मारूमा, हैमिल्टन मास्काद्जा, वेलिंगटन, मास्काद्जा, पीटर मूर, तवांडा मुपारिवा, रिचर्ड मुतुम्बामी :विकेटकीपर:, तौराई मुजाराबानी, वुसिमुजी सिबांडा, सिकंदर रजा, डोनल्ड ट्रिपानो, सीन विलियम्स.


मैच भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े बारह बजे शुरू होगा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजीत अगरकर की नीतियों पर भड़का दिग्गज, 4 खिलाड़ियों का लिया नाम
अजीत अगरकर की नीतियों पर भड़का दिग्गज, 4 खिलाड़ियों का लिया नाम
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
सूर्यकुमार यादव के अगले मैच का एलान, नए अवतार में करेंगे धमाका
सूर्यकुमार यादव के अगले मैच का एलान, नए अवतार में करेंगे धमाका
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget