एक्सप्लोरर

Hanuma Vihari: दर्द से निपटने के लिए इंजेक्शन लगाकर टीम इंडिया के लिए खेला था यह खिलाड़ी, अब खत्म होने की ओर करियर?

Hanuma Vihari Team India: हनुमा विहारी ने टीम इंडिया के लिए अभी तक सिर्फ 16 टेस्ट मैच खेले हैं. लेकिन उन्होंने अपने छोटे करियर में ही कई कमाल की पारियां खेलीं.

Hanuma Vihari Team India Shreyas Iyer: भारतीय क्रिकेट टीम पिछले काफी वक्त से बदलाव के दौर से गुजर रही है. टीम में कई खिलाड़ियों की जगह को बदलते देखा गया, युवा हो या अनुभवी खिलाड़ी फिलहाल किसी की जगह निश्चित नहीं है. अगर कोई खिलाड़ी अच्छा परफॉर्म नहीं कर रहा है तो उसे बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. हालांकि इस बदलाव के दौर में कई अच्छे खिलाड़ियों को मौका मिला, जो अपने परफॉर्मेंस से सलेक्टर्स को खुश कर चुके हैं. ऐसा ही एक नाम है श्रेयस अय्यर. अय्यर ने हाल के दिन में अच्छा परफॉर्म किया है. उनके टेस्ट टीम में आने से कई खिलाड़ियों की छुट्टी हो गई. इसी तरह के खिलाड़ी हैं हनुमा विहारी.

अय्यर ने बांग्लादेश दौरे पर टीम इंडिया के लिए दमदार प्रदर्शन किया. उन्होंने मीरपुर वनडे में 82 रनों की शानदार पारी खेली थी. इसके बाद उन्होंने चटगांव टेस्ट मैच की एक पारी में 86 रन बनाए. अय्यर टेस्ट फॉर्मेट में एक शतक और 4 अर्धशतक लगा चुके हैं. उनके दमदार परफॉर्मेंस को देखते हुए लगता है कि फिलहाल उनकी जगह पक्की है. अब अय्यर की जगह पक्की होने के साथ-साथ हनुमा जैसे कई खिलाड़ियों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ेगा और यह इंतजार काफी लंबा भी हो सकता है. 

हनुमा विहारी टेस्ट टीम के खिलाड़ी थे. उन्होंने अभी तक भारत के लिए सिर्फ 16 टेस्ट मैच ही खेले हैं. लेकिन इस दौरान वे कई अहम पारियां खेल चुके हैं. हनुमा के करियर पर नजर डालते हुए उनकी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई एक टेस्ट पारी को कभी भी नहीं भुलाया जा सकता है. वह फैंस की यादों में हमेशा ताजा रहेगी. हनुमा ने जनवरी 2021 में चोटिल होने के बावजूद मैच खेला. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उस मुकाबले में हनुमा ने दर्द कम करने के लिए इंजेक्शन लगवाया था.उन्होंने 161 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 23 रन बनाए थे. उनका दूसरे छोर पर अश्विन साथ निभा रहे थे. अश्विन ने 128 गेंदों में नाबाद 38 रन बनाए थे. इन खिलाड़ियों ने यह मुकाबला ड्रॉ करवा दिया था. यह ऐतिहासिक रहा था.

हनुमा लंबे वक्त से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं. इसी वजह से वे जुलाई 2022 के बाद भारत की टेस्ट में जगह नहीं बना पाए. उन्होंने टेस्ट करियर का आखिरी मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. अब उनकी टीम इंडिया में वापसी मुश्किल लग रही है. हनुमा पर श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन भारी पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें : IPL Auction 2023: आईपीएल में इन तीन खिलाड़ियों को मिल सकती है कप्तानी, अब तक धांसू रहा है रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल; जानें पूरा समीकरण
वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल
PM मोदी का स्टीव वॉ को 'स्पेशल गिफ्ट', मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 20 साल पुरानी यादें हुई ताजा
PM मोदी का स्टीव वॉ को 'स्पेशल गिफ्ट', मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 20 साल पुरानी यादें हुई ताजा
'उसको कंट्रोल करना...', BCCI की नजरों में आए वैभव सूर्यवंशी; अभिषेक शर्मा पर भी बड़ा अपडेट
'उसको कंट्रोल करना', BCCI की नजरों में आए वैभव सूर्यवंशी; अभिषेक शर्मा पर भी बड़ा अपडेट
इंग्लैंड टी20 सीरीज में भारत की हार, भावुक हुए सूर्यकुमार यादव; बोले- 'मेरी टीम को जीत नहीं...'
इंग्लैंड टी20 सीरीज में भारत की हार, भावुक हुए सूर्यकुमार यादव; बोले- 'मेरी टीम को जीत नहीं...'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget