एक्सप्लोरर

रणजी ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में हुआ बड़ा उलटफेर, पहली बार फाइनल में पहुंची विर्दभ

रजनीश गुरबानी (7/68) की शानदार गेंदबाजी के दम पर विदर्भ ने रणजी ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में कर्नाटक को हराकर पहली बार फाइनल में प्रवेश किया है. ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले गए इस मैच में विदर्भ ने कर्नाटक को पांच रनों से हराया. विदर्भ का सामना अब फाइनल में दिल्ली से होगा.

कोलकाता: रजनीश गुरबानी (7/68) की शानदार गेंदबाजी के दम पर विदर्भ ने रणजी ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में कर्नाटक को हराकर पहली बार फाइनल में प्रवेश किया है. ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले गए इस मैच में विदर्भ ने कर्नाटक को पांच रनों से हराया. विदर्भ का सामना अब फाइनल में दिल्ली से होगा.

विदर्भ और कर्नाटक का मुकाबला रोमांचक मोड़ पर था. कर्नाटक को जीत के लिए केवल 87 रनों की जरूरत थी, वहीं विदर्भ को तीन विकेट हासिल करने थे. इन तीन विकेट को विदर्भ ने गुरबानी की बदौलत हासिल कर जीत पाई.

अपनी दूसरी पारी में विदर्भ ने 313 रन बनाकर कर्नाटक को 198 रनों का लक्ष्य दिया.

इस लक्ष्य को हासिल करने उतरी कर्नाटक ने बुधवार को दिन का खेल समाप्त होने तक सात विकेट के नुकसान पर 111 रन बना लिए थे. उसे अब केवल जीत के लिए 87 रन चाहिए थे. हालांकि, गुरबानी ने स्टम्प्स तक सबसे अधिक चार विकेट लिए थे.

कर्नाटक गुरुवार को लक्ष्य हासिल करने के लिए मैदान पर उतरी. पिछले दिन के नाबाद बल्लेबाजों श्रेयस गोपाल (नाबाद 24) और कप्तान विनय कुमार (36) ने 30 रन जोड़कर टीम को 141 के स्कोर तक पहुंचाया. इसी स्कोर पर गुरबानी ने विनय को विकेट के पीछे खड़े अक्षय वाडकर के हाथों कैच आउट करवाकर पवेलियन का रास्ता दिखाया और इस साझेदारी को मजबूत नहीं होने दिया.

इसके बाद गोपाल के साथ मिलकर अभिमन्यु मिथुन (33) के साथ मिलकर 48 रनों की साझेदारी की और टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया, लेकिन एक बार फिर गुरबानी कर्नाटक की परेशानी बन गए.

गुरबानी ने इस साझेदारी को भी जमने नहीं दिया और 189 के स्कोर पर मिथुन उनकी गेंद पर सारवाते के हाथों लपके गए. कर्नाटक को जीत के लिए केवल नौ रन चाहिए थे और उसके पास केवल एक विकेट बाकी था, लेकिन गुरबानी अब भी मुसीबत बनकर खड़े थे.

पहली बार फाइनल में प्रवेश की उम्मीद लिए खड़ी विदर्भ की आंखों में उस समय चमक आ गई, जब गुरबानी ने 192 के कुल स्कोर पर कर्नाटक की आखिरी उम्मीद को भी तोड़ दिया. उन्होंने श्रीनाथ अरविंद (2) को वानखाड़े के हाथों कैच आउट करवाकर विदर्भ को पांच रनों की जीत देकर रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा दिया.

सेमीफाइनल में विदर्भ के के लिए कुल 12 विकेट लेने वाले गुरबानी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. विदर्भ और दिल्ली के बीच अब खिताबी भिड़ंत इंदौर के होल्कर स्टेडियम में 29 दिसंबर से होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget