एक्सप्लोरर

IND vs ENG: ग्रीम स्वान ने लिए स्टुअर्ट ब्रॉड के मजे, ओली पोप को आउट देने से जुड़ा हुआ है मामला

Ollie Pope LBW: राजकोट टेस्ट की दूसरी पारी में ओली पोप को थर्ड अंपायर ने आउट दिया था. इसी को लेकर स्टुअर्ट ब्रॉड ने डीआरएस पर सवाल खड़े किए थे.

Rajkot Test: इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर ग्रीम स्वान ने अपने साथी खिलाड़ी रहे स्टुअर्ट ब्रॉड पर एक मजेदार कमेंट किया है. स्वान का यह कमेंट तब आया जब ब्रॉड ने राजकोट टेस्ट में ओली पोप के विकेट से जुड़े फैसले पर सवाल उठाया.

दरअल, राजकोट टेस्ट की दूसरी पारी में इंग्लैंड के बल्लेबाज ओली पोप को थर्ड अंपायर ने एलबीडब्ल्यू करार दिया था. इंग्लैंड की पारी के 30वें ओवर में ओली पोप भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की एक गेंद पर पूरी तरह से चूक गए थे और यह बॉल उनके पेड पर जा लगी थी. यहां सिराज ने जोरदार अपील की लेकिन अंपायर ने नॉट आउट दिया. इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने रिव्यू का सहारा लिया और फिर तीसरे अंपायर ने पोप को एलबीडब्ल्यू करार दे दिया.

ओली पोप थर्ड अंपायर के इस फैसले से बेहद नाराज नजर आए. ऐसा इसलिए क्योंकि यह गेंद लेग स्टम्प के कुछ ऊपर से जाती हुई नजर आ रही थी. इसके ठीक बाद इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया. इस पोस्ट में वह अंपायर के फैसले को गलत बताते नजर आए थे.

ब्रॉड के इसी पोस्ट के जवाब में ग्रीम स्वान का रिप्लाई आया. स्वान ने लिखा कि आप तो स्लीप में कैच आउट हो जाते हो तब भी खुद को आउट नहीं मानते थे.

स्वान ने यह टिप्पणी इसलिए की थी क्योंकि 2013 की एशेज सीरीज में स्टुअर्ट ब्रॉड स्लीप में कैच आउट हो गए थे, यहां अंपायर सही फैसला नहीं दे पाए थे और उन्होंने ब्रॉड को नॉट आउट दे दिया था. ब्रॉड यह जानते थे कि वह आउट हैं लेकिन इसके बावजूद वह क्रीज पर जमे रहे थे.

यह भी पढ़ें...

Ishan Kishan: फटकार के बावजूद रणजी मुकाबले नहीं खेल रहे ईशान किशन, क्या BCCI लेगा बड़ा एक्शन?

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव! नई तारीख पर खुलासा
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव! नई तारीख पर खुलासा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget