एक्सप्लोरर

गौतम के लिए 'गंभीर' हुई टीम इंडिया

गौतम के लिए 'गंभीर' हुई टीम इंडिया

 


गौतम के लिए 'गंभीर' हुई टीम इंडिया

 


 


 


 


इंदौर: केएल राहुल और शिखर धवन के चोटिल होने से गौतम गंभीर के फिर से टेस्ट मैच खेलने की संभावना प्रबल हो गयी है और बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने भी आज कहा कि दिल्ली का यह बल्लेबाज लंबे होम सीरीज में भारतीय टेस्ट टीम के लिये बेहद अहम साबित होगा. 


 


बांगड़ ने कहा, ‘‘गौतम गंभीर महत्वपूर्ण खिलाड़ी है. टीम से बाहर रहने के दौरान उन्होंने वास्तव में अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी और राज्य की टीम की तरफ से अच्छा प्रदर्शन किया. इसके बाद जब उन्हें दलीप ट्रॉफी में मौका मिला तो वे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे और यह भी उन्होंने गुलाबी गेंद के खिलाफ बनाये जबकि कुछ बल्लेबाजों को उससे खेलने में दिक्कत आ रही थी. उसने खुद को पूरी तरह से तैयार रखा है. ’’ 


 


उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि केएल राहुल और शिखर धवन की चोट से यह सुनिश्चित हो गया है कि टीम में उनके लिये जगह है. उन्होंने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ खुद को साबित किया है तथा हमने भारत में अभी जितने टेस्ट मैच खेलने हैं उसे देखते हुए वह शीर्ष क्रम में बेहद महत्वपूर्ण खिलाड़ी बन जाता है. ’’ 


 


भारत वर्तमान टेस्ट सीरीज के बाद इंग्लैंड, बांग्लदेश (एक टेस्ट) और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगा. बांगड़ ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दो मैचों में कप्तान विराट कोहली का रन नहीं बना पाना चिंता का विषय नहीं है.


 


उन्होंने कहा, ‘‘उसने वेस्टइंडीज दौरे में बेहतरीन प्रदर्शन किया जहां उसने दोहरा शतक जमाया. यहां तक कि जमैका में भी उसने अच्छी बल्लेबाजी की थी जबकि त्रिनिदाद का मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. यदि आप कोलकाता में उसकी पारी (45 रन) पर गौर करो तो यह मैच के लिहाज से महत्वपूर्ण रही. भारत चार विकेट पर 45 रन बनाकर (दूसरी पारी में) जूझ रहा था जब उसने और रोहित शर्मा ने मिलकर टीम को उबारा. ’’ 


 


बांगड़ ने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर कई अवसरों पर जितने रन बनने चाहिए उतने नहीं बनते हैं लेकिन छोटे छोटे योगदान से भी मदद मिलती है. उसने यही किया है. मुझे पूरा विश्वास है कि वह इन पारियों को बड़ी पारियों में तब्दील करने के लिये बेताब होगा. ’’ 


 


बल्लेबाजी कोच ने कहा कि खुद पर विश्वास के कारण टीम मुश्किल परिस्थितियों में निबटने में सक्षम रही है. उन्होंने कहा, ‘‘वर्तमान टीम पिछले 12 से 15 महीनों से साथ में टेस्ट मैच खेल रहा है और उन्हें अपनी क्षमताओं पर पूरा विश्वास है. हम कभी किसी भी स्थिति में हार के बारे में सोचते. ’’ 


 


बांगड़ ने कहा कि भले ही भारत ने सीरीज जीत ली है लेकिन वह अंतिम मैच में किसी भी तरह से ढिलायी नहीं बरतेगी. उन्होंने कहा, ‘‘स्कोर लाइन जो भी हो हम जीत के लक्ष्य से ही मैदान पर उतरेंगे. ’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'18 साल से पिच मेरा घर...', 37 की उम्र में विराट कोहली की नई शुरुआत; चौंक गए फैंस
'18 साल से पिच मेरा घर...', 37 की उम्र में विराट कोहली की नई शुरुआत
इंग्लैंड ने वनडे और टी20 सीरीज के लिए किया टीम का एलान, कई नए चेहरों को मिला मौका
इंग्लैंड ने वनडे और टी20 सीरीज के लिए किया टीम का एलान, कई नए चेहरों को मिला मौका
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन

वीडियोज

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा
Bigg Boss 20: Nakul Dhull को पड़ा थप्पड़? Elimination या Secret Room, क्या है पूरा मामला?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
India Bloc Protest Live: ‘लोकतंत्र की रक्षा…’, प्रदर्शन के एक दिन बाद राहुल ने चाय पर गठबंधन के नेताओं को बुलाया
LIVE: ‘लोकतंत्र की रक्षा…’, प्रदर्शन के एक दिन बाद राहुल गांधी ने चाय पर गठबंधन नेताओं को बुलाया
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
Embed widget