एक्सप्लोरर

Ind Vs Aus: नस्लीय टिप्पणियों पर भड़के गौतम गंभीर, कही ये बड़ी बात

गंभीर का यह बयान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले गए तीसरे टेस्ट के दौरान भारतीय खिलाड़ियों पर हुई नस्लीय टिप्पणियों के बाद आया है. मैच के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह पर नस्लीय टिप्पणियां हुई थीं.

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों में खिलाड़ियों पर ज्यादा नस्लीय टिप्पणियां होती है और यह अस्वीकार्य है. गंभीर का यह बयान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले गए तीसरे टेस्ट के दौरान भारतीय खिलाड़ियों पर हुई नस्लीय टिप्पणियों के बाद आया है. मैच के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह पर नस्लीय टिप्पणियां हुई थीं.

गंभीर ने एक शो में कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और यह ऐसी चीज है जो किसी भी खेल में बिल्कुल स्वीकार्य नहीं हैं. सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, बल्कि किसी भी खेल में और मेरा मानना है कि इसके खिलाफ सख्त कानून बनाने की जरूरत है. जब यह किसी खिलाड़ी के साथ होता है, तो केवल वही इसे महसूस करता है."

उन्होंने कहा, "आप दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया जैसी जगहों पर बॉक्सिंग डे टेस्ट जैसा अहम मुकाबला खेलते समय ऐसे अपशब्दों का सामना करते हैं." उन्होंने कहा, "यह इस पर भी निर्भर करता है कि आपके खिलाफ कैसे अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया. यह कहीं से भी स्वीकार्य नहीं है, खासकर आपकी चमड़ी के रंग पर की गई टिप्पणियां. आस्ट्रेलिया में जो कुछ भी ऐसा होता है, उसे रोके जाने की जरूरत है."

गंभीर ने मैच ड्रॉ कराने की भारतीय टीम की जज्बे को सलाम करते हुए कहा, "यह अविश्वसनीय था. यह टीम के जज्बे को दिखाता है. ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की, उस समय वैसी ही जरूरत थी. उन्होंने अपने खेलने के तरीके का समर्थन किया. ऐसा ड्रॉ मैच ऑस्ट्रेलिया में बड़ी जीत की तरह है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ड्रॉप हुए या मिला आराम? संजू सैमसन को लेकर BCCI ने तोड़ी चुप्पी, जिम्बाब्वे दौरे से बाहर रहने की बताई वजह
ड्रॉप हुए या मिला आराम? संजू सैमसन को लेकर BCCI ने तोड़ी चुप्पी, जिम्बाब्वे दौरे से बाहर रहने की बताई वजह
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, ZIM टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
IND vs ENG 3rd T20I: क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट
क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट
IND VS ENG: रवि बिश्नोई बाहर? क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा नंबर 3 पर खेलने का मौका, जानिए क्यों हो रही ये बातें
रवि बिश्नोई बाहर? क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा नंबर 3 पर खेलने का मौका, जानिए क्यों हो रही ये बातें

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
Karur Stampede: करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, ZIM टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Mughal Era Markets: मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
Embed widget