एक्सप्लोरर

Gautam Gambhir PC: नीदरलैंड का यह दिग्गज होगा गौतम गंभीर की टीम का हिस्सा, अभिषेक नायर बनेंगे असिस्टेंट कोच? प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ साफ

Gautam Gambhir Supports Staff: गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने सपोर्ट स्टाफ को लेकर भी बात की. गंभीर ने कोचिंग स्टाफ के लिए नीदरलैंड्स के दिग्गज का भी नाम लिया.

Head Coach Gautam Gambhir Supports Staff: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) के साथ की. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों ने कई सवालों के जवाब दिए. वहीं हेड कोच गंभीर ने अपने सपोर्ट स्टाफ को लेकर भी बात की. गंभीर ने साफ कर दिया की उनके सपोर्ट स्टाफ में नीदरलैंड के दिग्गज ऑलराउंडर रयान टेन डोशेट (Ryan ten Doeschate) भी शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा उन्होंने असिस्टेंट कोच को लेकर भी खुलासा किया. तो आइए जानते हैं सपोर्ट स्टाफ पर गौतम गंभीर ने क्या कुछ कहा. 

गंभीर ने इस बात को साफ कर दिया कि सपोर्ट स्टाफ श्रीलंका दौरे के बाद ही फाइनल किया जाएगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने रयान टेन डोशेट के अलावा अभिषेक नायर के बारे में भी बात की. 

गंभीर ने कहा, "हम अभी तय नहीं कर सकते. लेकिन रयान और अभिषेक ऐसे लोग हैं, जिनके साथ मैंने काम किया है. मुझे खिलाड़ियों के साथ-साथ अन्य लोगों के बारे में भी बहुत अच्छा फीडबैक मिला है." ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि श्रीलंका दौरे के बाद गंभीर के सपोर्ट स्टाफ में कौन-कौन से दिग्गज नज़र आते हैं. 

राहुल द्रविड़ के बाद हेड कोच बने गंभीर 

बता दें कि गौतम गंभीर ने हेड कोच के रूप में राहुल द्रविड़ को रिप्लेस किया है. 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद राहुल द्रविड़ का हेड कोच के रूप में कार्यकाल समाप्त हो गया था. द्रविड़ के बाद बीसीसीआई ने गंभीर को हेड कोच के रूप में फाइनल किया. 

27 जुलाई से होगी श्रीलंका दौरे की शुरुआत 

गौरतलब है कि टीम इंडिया, श्रीलंका दौरे पर 27 जुलाई, शनिवार से तीन मैचों की टी20 सीरीज़ खेलेगी. टी20 सीरीज़ 30 जुलाई, मंगलवार को समाप्त हो जाएगी. फिर इसके बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज़ का आगाज़ होगा. वनडे सीरीज़ का पहला मुकाबला 02 अगस्त, शुक्रवार को खेला जाएगा. वहीं वनडे सीरीज़ का आखिरी मुकाबला 07 अगस्त, बुधवार को होगा. टी20 सीरीज़ के सभी मैच पल्लेकेले के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे, जबकि वनडे सीरीज़ के तीनों मैच कोलंबो के आर.प्रेमदासा स्टेडियम में होंगे. 

 

ये भी पढ़ें...

Gautam Gambhir PC: सपोर्ट स्टाफ में कौन-कौन? विराट-रोहित का भविष्य, सूर्यकुमार को कप्तानी? गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिए बेखौफ जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट के पांचों दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें बारिश होगी या नहीं
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट के पांचों दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें बारिश होगी या नहीं
दलीप ट्रॉफी में इन 2 टीमों को क्यों मिला डायरेक्टर सेमीफाइनल का टिकट? जानिए फॉर्मेट
दलीप ट्रॉफी में इन 2 टीमों को क्यों मिला डायरेक्टर सेमीफाइनल का टिकट? जानिए फॉर्मेट
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
दूसरे टेस्ट से पहले भड़के गौतम गंभीर, कहा- मुझे ट्रॉफी जीतनी हैं, व्यूज और लाइक्स...
दूसरे टेस्ट से पहले भड़के गौतम गंभीर, कहा- मुझे ट्रॉफी जीतनी हैं, व्यूज और लाइक्स...

वीडियोज

Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget