एक्सप्लोरर

पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज अर्जुन रणतुंगा बोले- भारत की 'B' टीम की मेज़बानी करना अपमानजनक

रणतुंगा ने कहा, "भारत ने अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम इंग्लैंड भेजी है और यहां कमजोर टीम भेज दी है. मैं इसके लिए बोर्ड को दोष देता हूं. यह दूसरी श्रेणी की टीम है. उनका यहां आना हमारी क्रिकेट का अपमान है."

अपनी कप्तानी में श्रीलंका को 1996 विश्व कप जिताने वाले पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने भारत के श्रीलंका दौरे को लेकर बेहद अजीबो-गरीब बयान दिया है. दरअसल, रणतुंगा का कहना है कि भारत ने श्रीलंका दौरे पर अपनी दोयम दर्जे की टीम भेजी है और यह श्रीलंका क्रिकेट का अपमान है. 

अर्जुन रणतुंगा ने इसी महीने सीमित ओवरों की सीरीज़ के लिए ‘दूसरी श्रेणी की भारतीय टीम’ की मेजबानी करने के लिए अपने देश के क्रिकेट बोर्ड की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह अपमान से कम नहीं है. बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच 13 जुलाई से तीन वनडे और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज़ खेली जाएंगी. 

भारत ने कप्तान विराट कोहली और सीमित ओवरों के उप कप्तान रोहित शर्मा के आगामी टेस्ट सीरीज़ के लिये इंग्लैंड दौरे पर होने के कारण शिखर धवन की अगुवाई में कम अनुभवी टीम को श्रीलंका भेजा है. इसमें छह खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है. 

दो साल पहले तक श्रीलंका सरकार में मंत्री रहे पूर्व कप्तान रणतुंगा ने अपने घर पर पत्रकारों से कहा, "यह दूसरी श्रेणी की भारतीय टीम है और उनका यहां आना हमारी क्रिकेट का अपमान है. मैं टेलीविजन मार्केटिंग की जरूरतों को पूरा करने के लिये उनके साथ खेलने पर सहमत होने के लिये वर्तमान प्रशासन को दोषी मानता हूं." 

श्रीलंका की 1996 की विश्व कप विजेता टीम के कप्तान ने आगे कहा, "भारत ने अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम इंग्लैंड भेजी है और कमजोर टीम यहां भेज दी है. मैं इसके लिये बोर्ड को दोष देता हूं."

बता दें कि भारतीय टीम ने श्रीलंका में अपने तीन दिनों का अनिवार्य क्वारंटीन पूरा कर लिया है. इस दौरे की शुरुआत 13 जुलाई को पहले वनडे के साथ होगी. शिखर धवन इस टीम के कप्तान तो भुवनेश्वकर कुमार उप कप्तान हैं. वहीं पूर्व भारतीय कप्तान और वर्तमान में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख राहुल द्रविड़ टीम के मुख्य कोच हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल में पहुंची संजीव गोयनका की टीम, एलिमिनेटर में सनराइजर्स को हराया
फाइनल में पहुंची संजीव गोयनका की टीम, एलिमिनेटर में सनराइजर्स को हराया
आज 600 टेस्ट पूरे करेगी टीम इंडिया, किसने इससे ज्यादा मैच खेले?
आज 600 टेस्ट पूरे करेगी टीम इंडिया, किसने इससे ज्यादा मैच खेले?
पुर्तगाल के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने डेब्यू पर मचाया तहलका
पुर्तगाल के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने डेब्यू पर मचाया तहलका
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget