एक्सप्लोरर

यूं हो रहा है पाकिस्तान का बेड़ा गर्क, गेंदबाजी के जादूगर ने खोल दी सारी पोल; बोले - बाबर आजम को...

Babar Azam: बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान टीम 2023 वर्ल्ड कप और 2024 टी20 वर्ल्ड कप में शर्मनाक प्रदर्शन के कारण बाहर हो गई थी.

Pakistan Captain Babar Azam: बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान टीम लगातार 2 आईसीसी टूर्नामेंट में शर्मसार प्रदर्शन कर चुकी है. पहले 2023 वनडे वर्ल्ड कप और फिर टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 में भी नहीं पहुंच पाने के कारण बाबर के साथ-साथ पूरी पाक टीम शर्मसार हुई थी. इस कारण बाबर आजम को कप्तानी से हटाए जाने की मांग उठने लगी है. अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद आसिफ (Mohammad Asif) ने भी इसी विषय पर जोर दिया है.

एनडीटीवी के अनुसार मोहम्मद आसिफ का कहना है कि बाबर आजम को जल्द से जल्द वाईट बॉल टीम की कप्तानी से हटा दिया जाना चाहिए. उन्होंने कारण बताते हुए कहा, "2026 टी20 वर्ल्ड कप से पहले हमें कप्तान, कोच और खिलाड़ियों को भी बदल देना चाहिए. अगले 2 साल के लिए विचार किया जाना चाहिए कि हमारी टीम कैसी होगी. तय किया जाना चाहिए कि मैनेजमेंट किन टॉप-20 खिलाड़ियों के साथ काम करना चाहता है."

भारत और दक्षिण अफ्रीका का जिक्र

मोहम्मद आसिफ का कहना है कि पाकिस्तान टीम का मैनेजमेंट बार-बार पुरानी गलती दोहरा रहा है. उनके अनुसार भारत और दक्षिण अफ्रीका ने अभी से अगले 2 साल का ब्लूप्रिंट बना लिया है, लेकिन पाक अब भी एक ही जगह पर अटकी हुई है. बाबर आजम की आलोचना इसलिए भी हो रही है क्योंकि हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्होंने चार पारियों में महज 64 रन बनाए थे.

बाबर का ना चलना भी पाकिस्तान की बांग्लादेश के खिलाफ हार का बड़ा कारण रहा. हालांकि बाबर ने 2024 में कोई वनडे मैच नहीं खेला है, लेकिन 18 टी20 पारियों में उन्होंने 660 रन जरूर बनाए हैं. कुछ समय पहले संपन्न हुए टी20 वर्ल्ड कप में उनकी स्ट्राइक रेट के लिए जमकर आलोचना हुई थी. इन सभी तथ्यों और आंकड़ों को देखते हुए कहा जा सकता है कि बाबर के लिए फिलहाल कप्तानी और व्यक्तिगत प्रदर्शन के मामले में कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा है.

यह भी पढ़ें:

IND vs BAN: टीम इंडिया का होने वाला है बंटाधार, पाकिस्तान की तरह भारत को भी रौंदेगा बांग्लादेश; जानें वजह

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget