एक्सप्लोरर

राहुल द्रविड़ की इच्छा, आईपीएल में होने चाहिए ज्यादा से ज्यादा भारतीय कोच

द्रविड़ का मानना है कि अगर इंडियन प्रीमियर लीग में ज्यादा भारतीय कोच होंगे तो वह खिलाड़ियों को बेहतर समझ पाएंगे.

नई दिल्ली: नेशनल क्रिकेट एकेडमी के मुखिया राहुल द्रविड़ इंडियन प्रीमियर लीग में ज्यादा से ज्यादा भारतीय कोच देखना चाहते हैं. द्रविड़ का मानना है कि भारतीय कोच भी विदेशी कोच की तरह काबिल हैं. द्रविड़ ने यह बात इंडिया अंडर-19 और अफगानिस्तान अंडर-19 टीमों के बीच खेले गए मैच में शिरकत करते हुए कही. द्रविड़ ने कहा, "मुझे लगता है कि हमारे पास कुछ अच्छे प्रशिक्षक हैं. मुझे उनकी काबिलियत में पूरा विश्वास है. जिस तरह हमारे पास क्रिकेट में शानदार प्रतिभा है उसी तरह हमारे पास कोचिंग विभाग में भी अच्छी प्रतिभा है. हमें उन्हें आतविश्वास देने और अच्छा करने के लिए समय देने की जरूरत है. मुझे पूरा विश्वास है कि वह इसमें सफल रहेंगे." द्रविड़ पूर्व में इंडिया अंडर-19 और इंडिया-ए के कोच के अलावा राजस्थान रॉयल्स तथा दिल्ली डेयरडेविल्स के कोच रह चुके हैं. द्रविड़ ने कहा है कि जब वह आईपीएल में कोचिंग स्टाफ में भारतीय लोगों को नहीं देखते हैं तो उन्हें निराशा होती है. इसलिए होती है द्रविड़ को निराशा उन्होंने कहा, "जब कई सारे लड़कों को आईपीएल में सपोर्ट स्टाफ में मौका नहीं मिलता है तो मुझे कई बार निराशा होती है. ईमानदारी से कहूं तो आईपीएल में कई सारे भारतीय खिलाड़ी हैं, कई सारी स्थानीय जानकारी की जरूरत है. मुझे लगता है कि इससे कई टीमें फायदा उठा सकती हैं. वह भारतीय खिलाड़ियों को बेहतर तरीके से जानते हैं और उन्हें बेहतर तरीके से समझते भी हैं." द्रविड़ के कोच रहते ही इंडिया अंडर-19 टीम ने पिछले साल विश्व कप अपने नाम किया था. इस टीम से तीन बेहतरीन तेज गेंदबाज- कमलेश नागारकोटी, शिवम मावी और ईशान पोरेल निकले थे. यह तीनों आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में अच्छा करते आ रहे हैं. द्रविड़ ने कहा कि आने वाले दिनों में भी अंडर-19 टीम से अच्छे गेंदबाज निकलेंगे. उन्होंने कहा, "हर साल अंडर-19 टीम से अच्छे तेज गेंदबाज निकलते आ रहे हैं. पिछली बार हमारे तीन गेंदबाज-कमलेश, शिवम और ईशान निकले थे. इस साल भी आप कुछ अच्छे तेज गेंदबाज देखेंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
हार्दिक पांड्या थामेंगे KKR का हाथ, रहाणे के बाद बनेंगे कप्तान?
हार्दिक पांड्या थामेंगे KKR का हाथ, रहाणे के बाद बनेंगे कप्तान?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के शेड्यूल में बड़ा बदलाव, CSA ने किया एलान
भारत और दक्षिण अफ्रीका के शेड्यूल में बड़ा बदलाव, CSA ने किया एलान
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले शुभमन गिल को लगी चोट, बढ़ गई टेंशन
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले शुभमन गिल को लगी चोट, बढ़ गई टेंशन

वीडियोज

Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs
Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget