एक्सप्लोरर

Mankading Controversy: दीप्ति शर्मा के बचाव में उतरे कपिल देव, बताया ऐसे हालात में क्या नियम होना चाहिए

लॉर्ड्स में तीसरे वनडे मैच के दौरान इंग्लैंड की बल्लेबाज शार्लोट डीन को दीप्ति शर्मा ने मांकडिंग आउट किया था. अब इस विवाद पर पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने अपनी राय दी है.

Kapil Dev On Mankading Controversy: लॉर्ड्स में तीसरे वनडे मैच के दौरान इंग्लैंड की बल्लेबाज शार्लोट डीन भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने मांकडिंग आउट किया. जिसके बाद कई पूर्व क्रिकेटरों ने 'स्पिरिट ऑफ क्रिकेट' की बात कहकर दीप्ति शर्मा की आलोचना की. दरअसल, लॉर्ड्स वनडे भारतीय दिग्गज झूलन गोस्वामी का आखिरी इंटरनेशनल मैच था, लेकिन दीप्ति शर्मा के मांकडिंग के बाद झूलन गोस्वामी को ज्यादा सुर्खियां नहीं मिली. बहरहाल, इस पर क्रिकेट वर्ल्ड बंटा हुआ नजर आ रहा है, लेकिन ज्यादातर क्रिकेटरों का मानना है कि दीप्ति शर्मा ने कुछ गलत नहीं किया.

कपिल देव ने मांकडिंग विवाद पर क्या कहा?

अब इस विवाद पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि इस तरह के हालात में ज्यादा डिबेट होने के बयाज एक सामान्य सा नियम होना चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर बल्लेबाज गेंद फेंकने से पहले क्रीज छोड़ कर बाहर निकलते हैं तो शॉर्ट रन करार देना चाहिए. वहीं, अब भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने अपना पक्ष रखा है. उन्होंने कहा कि बल्लेबाज को मैंने कई बार चेतावनी दी, लेकिन जब बल्लेबाज ने चेतावनी को अनसुना कर दिया, तब मैंने ऐसा किया. उन्होंने आगे कहा कि यह हमारे प्लान का हिस्सा था, क्योंकि बल्लेबाज बार-बार ऐसा कर रहे थे.

'हमने जो किया, वह नियमों के खिलाफ नहीं'

भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने कहा कि हमने जो किया, वह नियमों के खिलाफ नहीं था, बल्कि नियमों के मुताबिक सही था. दीप्ति शर्मा कहती हैं कि उन्होंने बल्लेबाज को बार-बार चेतावनी देने के अलावा अंपायर से भी इस बात की शिकायत की, लेकिन सबने मेरी बातों को ज्यादा तवज्जों नहीं दी. जिसके बाद मजबूरन मैंने ऐसा किया. मैंने जो किया वह सब क्रिकेट के नियम के मुताबिक सही था, इसमें कुछ गलत नहीं था. गौरतलब है कि आखिरी मैच को जीतकर भारतीय टीम ने 3-0 से वनडे सीरीज जीतकर झूलन गोस्वामी को यादगार विदाई दी.

ये भी पढ़ें-

Women's Asia Cup 2022: 1 अक्टूबर से होगी महिला एशिया कप की शुरुआत, भारत-पाक समेत सभी घोषित; जानें टूर्नामेंट से जुड़ी हर जानकारी

Duleep Trophy: यशस्वी जायसवाल को मैदान से बाहर भेजने पर पहली बार बोले अजिंक्य रहाणे, जानिए क्या कुछ कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget